आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ऑक्शन दिसंबर में हो सकता है। हालांकि इसके लिए बीसीसीआई ने नीलामी की जगह और तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन ऑक्शन के लिए इस्तांबुल शहर का नाम सामने आ रहा है।
विदेश में हो सकती है आईपीएल 2023 की नीलामी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार आईपीएल की नीलामी विदेश में हो सकती है। इसके लिए तुर्की के इस्तांबुल शहर को चुना जा सकता है। नीलामी के लिए भारत के शहरों की लिस्ट में बेंगलूरू, नई दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद जैसे शहर शामिल हैं।
इस्तांबुल हो सकता है नीलामी के लिए चुना गया शहर
ऐसा माना जा रहा है कि गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक नए अध्यक्ष अरूण सिंह धूमल की अध्यक्षता में जल्द ही होगी। इस बैठक में ही ऑक्शन के लिए चुनाव किया जाएगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी के लिए शहर चुने जाने को लेकर कहा कि
“अब तक कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन हम तुर्की की राजधानी इस्तांबुल पर गौर कर रहे हैं। कोविड महामारी शुरू होने के बाद से हम टीम और उनके अधिकारियों से सामान्य माहौल में नहीं मिले हैं और इस तरह हम ऐसा कर सकते हैं। आखिरी फैसला हालांकि सभी मेंबर्स से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा।”
IPL 2023 के लिए फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा है। ऐसा माना जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार बड़ी नीलामी नहीं होगी, एक दिन में सारी प्रक्रियाएं खत्म की जाएंगी। आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज साल 2023 में मार्च के अंत में हो सकता है। वहीं इस साल के लिए बजट बढ़ा कर 90 से 95 करोड़ करने की भी संभावना है। पिछली बार यानि आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन बेंगलुरू में हुआ था।
