भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा फैसला, पुरुष और महिला क्रिकेटरो का वेतन हुआ समान, बीसीसीआई का ऐतिहासिक क़दम!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह (JAY SHAH) ने गुरुवार (27 अक्तूबर) को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि अब भारतीय महिला खिलाड़ियों की मैच फीस भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर होगी। इससे पहले न्यूजीलैंड में यह नियम लागू हो चुका है। बीसीसीआई की एजीएम में हाल ही में यह फैसला लिया गया था कि महिला आईपीएल का पहला सीजन 2023 में खेला जाएगा। इसके बाद बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है। उसके इस कदम से महिला क्रिकेट में बड़ा बदलाव आएगा।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ा ऐलान
I’m pleased to announce @BCCI’s first step towards tackling discrimination. We are implementing pay equity policy for our contracted @BCCIWomen cricketers. The match fee for both Men and Women Cricketers will be same as we move into a new era of gender equality in 🇮🇳 Cricket. pic.twitter.com/xJLn1hCAtl
— Jay Shah (@JayShah) October 27, 2022
बीसीसीआई सचिन जय शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि,
मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है बीसीसीआई का भेदभाव से निपटने की दिशा में पहला कदम है। हम अपने अनुबंधित के लिए वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहे है। पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी क्योंकि हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा,
“बीसीसीआई की महिला क्रिकेटर्स को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। अब बीसीसीआई से संबद्ध महिला क्रिकेटर्स को टेस्ट मैच की फीस के रूप में 15 लाख रुपए, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के लिए 6 लाख रुपए और टी20 इंटरनेशनल के लिए 3 लाख रुपए मिलेंगे। वेतन समानता हमारी महिला क्रिकेटर्स के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी। मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। जय हिंद”
2017 से भारतीय महिला क्रिकेट में आया बदलाव
2017 में आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में टीम के पहुंचने के बाद से भारतीय महिला क्रिकेट में लोगों की रुचि बढ़ी है। उसके बाद टीम 2020 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। इस साल अगस्त में टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया था।
इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने समान वेतन को लेकर बड़ा फैसला लिया था। उनसे घोषणा की थी कि महिला राष्ट्रीय टीम और घरेलू महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के समान मैच फीस मिलेगी।
Tags: जय शाह, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, महिला क्रिकेटरो,