IPL 2023: KL Rahul के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद इस खिलाड़ी की हुई एंट्री, लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने किया ऐलान

आईपीएल (IPL 2023) टीम लखनऊ सुपर जॉइंट के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को इस लीग से बाहर कर दिया गया है। इसकी वजह है कि, बीते दिनों के एल राहुल को चोट लग गई थी। केएल राहुल (KL Rahul) के बाहर होने के बाद अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। टीम ने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे करुण नायर (Karun Nair) को मौका दिया है। आपको बता दें कि के एल राहुल (KL Rahul) चोट की वजह से आईपीएल 2023 के बाकी बचे मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों के करियर का हो चुका है अंत, फिर भी नहीं कर रहे हैं संन्यास का ऐलान
केएल राहुल की जगह हुई Karun Nair की एंट्री
सिर्फ इतना ही नहीं अब केएल राहुल आईपीएल ही नहीं बल्कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। वहीं केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान आधिकारिक तौर पर खुद लखनऊ सुपरजाइंट्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।
फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा कि, केएल राहुल की जगह करुण नायर आईपीएल के बाकी मैचों के लिए टीम से जुड़े हैं। करुण नायर को आई पी एल 2023 के लिए पिछले साल हुए खिलाड़ियों की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। उनका बेस प्राइस 50 लाख था, जिस पर उन्हें शामिल किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के लिए टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले करुण नायर अच्छी शुरुआत के बाद अपने फार्म से भटक गए थे।
Karun Nair का पुराना पोस्ट वायरल
जिसकी वजह से उनको ना सिर्फ टीम इंडिया बल्कि आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा था। अब इसी बीच करुण नायर का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में करुण नायर ने लिखा था। डियर क्रिकेट प्लीज गिव मी वन मोर चांस। हालांकि लंबे समय बाद अब करुण नायर को दोबारा मौका मिल गया है और जिसकी चर्चा इस वक्त चारों तरफ हो रही है।
Tags: आईपीएल, करुण नायर, केएल राहुल, लखनऊ सुपरजाइंट्स,