IPL 2023 Final: फाइनल मैच में हो रही है तेज़ बारिश, अगर मैच नहीं हुआ तो कौन सी टीम बनेगी विजेता, जानिए क्या कहते हैं नियम

By Sameeksha dixit On May 28th, 2023
IPL 2023 Final

IPL 2023 Final: आईपीएल का आज फाइनल मैच हो रहा है. ऐसे में अहमदाबाद में  भारी बारिश के आसार दिख रहे हीब. कई जगह बारिश हो रही है. इसी के वजह से आईपीएल के फाइनल को लेकर अभी संशय बना हुआ है. बता दें की, आज रात 9:40 बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया जाएगा. इस वक्त तक मैच शुरू होने की स्थिति में ओवर्स में कटौती नहीं होगी.

IPL 2023 Final में बारिश ने डाली खलल, जानिए क्या होने वाला है आगे

आईपीएल के फाइनल मैच का इंतज़ार सभी को बेसब्री से था. आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. बारिश के वजह से टॉस भी डिले कर दिया गया है. इस वक़्त फाइनल के मैदान पर बारिश हो रही है.

कहा जा रहा है की, अगर 12 बजे तक बारिश रुक जाती है तो 5-5 ओवर का गेम होगा. वैसे अगर फाइनल मैच नहीं होता है तो इस बार फिर से आईपीएल का खिताब गुजरात के हांथों में होगा. गुजरात के पॉइंट इस आईपीएल (IPL 2023 Final) सबसे ज्यादा रहे हैं. जिसके चलते आईपीएल 16 का सीजन गुजरात ही जीतेगी.

अगर चेन्नई जीती तो थाला लेंगे सन्यास

बता दें की, कहा जा रहा है की चेन्नई अगर जीती तो इस बार थाला सन्यास लेंगे. वैसे उनके सन्यास की ख़बरों पर अभी कोई अधिकारिक मोहर नहीं लगी है. चेन्नई ने इस सीजन में अच्छा परफॉरमेंस किया है.

चेन्नई के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने इस बार आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया है. बता दें की, आईपीएल (IPL 2023 Final) के सीजन में गुजरात की तरफ से गिल ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था. जिसकी वजह से गिल को अब चेन्नई से सावधान रहने की ज़रूरत है.

 

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: आईपीएल में धूम मचाने वाले इन 4 युवा खिलाड़ियो की लग गई लॉटरी, टीम इंडिया के साथ जायेंगे इंग्लैंड

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, आईपीएल फाइनल, एमएस धोनी,
Exit mobile version