IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसे गेंदबाज की जमकर की तारीफ, जिसने महीनेभर से नहीं खेला एक भी मुकाबला

IPL 2023: आईपीएल अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. आईपीएल का शानदार मुकाबला चेन्नई और दिल्ली के बीच खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई ने शानदार जीत हासिल की है. ये मैच चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड पर खेला और वो जीती भी. बता दें की, सीएसके ने कैपिटल्स को 27 रनों से हराया. इस मैच में धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.
IPL 2023 का ये मुकाबला रहा शानदार, धोनी ने किया इसका ज़िक्र
आईपीएल (IPL 2023) का 55 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. सीएसके ने 167 रन बनाए, जिसमें आठवें नंबर पर उतरे कप्तान धोनी के 20 रन शामिल किए. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने ये शानदार मुकाबला जीता है. वैसे तो धोनी ने इस जीत के बाद एक ऐसे गेंदबाज़ का नाम लिए जो काफी वक़्त से नहीं खेल रहा है.
कैप्टन कूल धोनी ने कहा की,
“विकेट दूसरे हाफ में काफी बदल गया. हम जानते हैं कि हमारे स्पिनर अन्य गेंदबाजों की तुलना में काफी अधिक सीम का इस्तेमाल करते हैं. हमने सोचा था कि यह धीमा हो जाएगा. हमें नहीं पता कि अच्छा स्कोर क्या होता है. इसलिए मैं चाहता था कि गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदें फेंकें, लेकिन हर गेंद पर विकेट की तलाश न करें. मुझे लगा कि 166-170 अच्छा स्कोर है. लेकिन एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हम बेहतर कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि मोईन और जड्डू को बल्लेबाजी का मौका मिला.”
Super show with the ball from @ChennaiIPL! 👏 👏
The @msdhoni-led unit beat #DC by 2⃣7⃣ runs in Chennai to seal their 7⃣th win of the season! 👌 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/soUtpXQjCX#TATAIPL | #CSKvDC pic.twitter.com/SnF0uo2uu4
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2023
धोनी बताया की यह गेंदबाज़ सीम को हिट करके अच्छी गति से गेंदबाजी करता है
वैसे तो इस वक़्त चेन्नई आईपीएल (IPL 2023) में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पॉइंट टेबल की माने तो चेन्नई दूसरे नंबर पर काबिज़ है. चेन्नई इस वक़्त गुजरात को टक्कर दे रही है. धोनी ने मैच खत्म होने के बाद जिन गेंदबाज़ का नाम लिया वो सैंटनर हैं.
धोनी ने मैच खत्म होने के बाद कहा की,
“जैसे-जैसे हम टूर्नामेंट के अंतिम चरण के करीब आ रहे हैं. यह महत्वपूर्ण है कि हर किसी के पास खेलने के लिए कुछ गेंदें हों. हमें अपनी बल्लेबाजी से खुश रहने की जरूरत है. धोनी ने आगे कहा- मैं सैंटनर को पसंद करता, वह ऐसा गेंदबाज है जिसने नई गेंद से सपाट विकेटों पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. वह सीम को हिट करके अच्छी गति से गेंदबाजी करता है.”
Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंंग्स,