IPL प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के बाद MS Dhoni पर लगा धोखेबाजी से मैच जीतने का आरोप, लग सकता है उनपर बैन

By Deepansha kasaudhan On May 26th, 2023
MS Dhoni

इन दिनों भारत में आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग चल रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग का आखिरी पड़ाव है, आखिरी पड़ाव में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने फाइनल टिकट कटा लिया है। आपको बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से मात देकर प्लेआफ में अपनी जगह बना ली है। सीएसके (CSK) की टीम के कई बड़े गेंदबाजों ने अच्छी भूमिका निभाई है और एक के बाद एक कई बल्लेबाजों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

IPL 2023: MS Dhoni ने 4 मिनट तक रुकवाया मैच, अंपायर भी नहीं सुलझा पाए ये उलझन, जानिए क्या हुआ

MS Dhoni पर लगा धोखेबाजी से मैच जीतने का आरोप

लेकिन अब इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि, चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के ऊपर कई सारे सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर खेल भावना के खिलवाड़ करने के आरोप लग रहे हैं। कई सारे भारतीय और विदेशी क्रिकेटरों ने इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। दरअसल बात यह है कि पारी के 16 ओवर के आगाज से पहले मथीशा पथिराना को लेकर जमकर बहस बाजी हुई और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एंपायर तक से लड़ते हुए नजर आए। जिसकी वजह से यह मुकाबला 5 मिनट तक रुक आ रहा।

MS Dhoni को लेकर बोलें क्रिकेटर्स

बता दें कि मुकाबले के बीच धोनी अपना 16वां ओवर मथीशा पथिराना से डलवाना चाहते थे। लेकिन इसी बीच एंपायर ने दखलअंदाजी कर दी और उन्हें गेंदबाजी करने से रोक दिया। एंपायर के अनुसार, खिलाड़ी लंबे समय से फील्ड से बाहर थे और वो मैदान पर आने के साथ ही गेंदबाजी नहीं कर सकते। 4 से 5 मिनट की बातचीत के बाद एंपायर ने गेंदबाजी की परमिशन दे दी।

इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, धोनी ने अपनी मौजूदगी का पूरी तरह से फायदा उठाया और एंपायर स्कोर 4 मिनट तक उलझाए रखा, ताकि पथिराना को गेंदबाजी का मौका मिल सके। एंपायर सिचुएशन को कंट्रोल करने के बजाय घटना पर हंस रहे थे, जो काफी नहीं। बता दें कि, ब्रैड हॉग अलावा कई अन्य खिलाड़ियों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं और धोनी को लेकर भी बातें की हैं।

Tags: आईपीएल 2023, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,