IPL 2023: रवींद्र जडेजा ने गुजरात के खिलाफ रच दिया एक नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

IPL 2023: आईपीएल का फाइनल नज़दीक है. इसी के साथ चेन्नई ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. बता दें की, महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने सबसे ज्यादा 10वीं बार IPL फाइनल में जगह बनाई है. खिताबी मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी के साथ जडेजा ने इस बार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं जडेजा ने क्या इतिहास रचा है.
150 विकेट के साथ IPL 2023 में जडेजा का चला जादू
आईपीएल 2023 (IPL 2023) में इस सीजन चेन्नई ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. बता दें की, इस मैच में हार के बावजूद गुजरात की टीम फाइनल की रेस में बरकरार है. गुजरात को अब बुधवार को होने वाले एलिमिनिटेर-1 की विजेता टीम से खेलना होगा. इसके अलावा अब मुंबई और लखनऊ भी इस रेस में है.
आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल 28 मई को खेला जाएगा. ऐसे में अब देखना ये होगा की चेन्नई के साथ कौन सी टीम फाइनल खेलती है. वैसे तो चेन्नई की तरफ से जडेजा ने अब इतिहास रच दिया है. उन्होंने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं.
न सिर्फ विकेट बल्कि इतने रन जडेजा ने किए अपने नाम
जडेजा ने 150 विकेट तो लिए ही हैं. इसी के साथ उन्होंने 2500 रन भी पूरे कर लिए हैं. बताया जा रहा है की, ऐसे में वे दुनिया के तीसरे और भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं. जिन्होंने आईपीएल में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और 150 से ज्यादा विकेट भी लिए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बनाए. जवाब में गुजरात 20 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई. चेन्नई ने इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: CSK के कप्तान MS Dhoni खेल रहे अपना आखिरी आईपीएल सीजन? टीम के सीईओ ने दिया बड़ा बयान
Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, चेन्नई सुपर किंंग्स, रविन्द्र जडेजा,