इन दिनों आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग चल रहा है, कई टीमें शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल रविवार को हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अभी भी टीम प्लेऑफ में बड़े आराम से जा सकती है। लेकिन अब इसी बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) की रिटायरमेंट को लेकर टीम के सीईओ ने बड़ा बयान दे दिया है।
उन्होंने बताया कि यह सीजन एमएस धोनी (MS Dhoni) का आखिरी सीजन होगा या नहीं। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर पिछले काफी समय से अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही है।
IPL 2023: MS Dhoni को लेकर Irfan Pathan ने शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा ‘मेरा दिल टूट जाता है….’
MS Dhoni खेल रहे अपना आखिरी आईपीएल सीजन
कई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, एम एस धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन है और इसके बाद वह आईपीएल से भी संन्यास लेने वाले हैं। अब इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने धोनी के रिटायरमेंट के बारे में खुलकर बात की है। खबरों के अनुसार बताया गया है कि, टीम के सीईओ ने धोनी के रिटायरमेंट पर बयान देते हुए कहा कि, हमें पूरा भरोसा है कि धोनी हमारे लिए अगले आईपीएल सीजन में भी खेलेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि फैंस भी हमें उसी तरह से सपोर्ट करते रहेंगे, जैसे वह हर बार करते हैं।
बता दें कि, इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने बताया था कि, एम एस धोनी ने हमें अब तक अपने सन्यास के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि हमें पता है कि, वह एक ना एक दिन इसका ऐलान जरूर करेंगे। लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी को दूसरों से बेहतर समझते हैं। अगर हम बात करें एम एस धोनी की तो धोनी ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की है।
