IPL 2023 Awards: आईपीएल 2023 का शानदार मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता. उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर ली. वैसे आईपीएल की ये ट्राफी कप्तान धोनी को समर्पित कर दी गई. बता दें की, आईपीएल का पूरा सीजन काफी शानदार रहा. भले ही फाइनल में गुजरात ट्रॉफी ना उठा पाई हो. लेकिन उसके प्लेयर्स ने इतिहास रच दिया. उन्ही प्लेयर में से एक शुभमन गिल भी हैं. आइए बताते है किस को कौन का अवार्ड (IPL 2023 Awards) मिला है.
IPL 2023 Awards में शामिल है इन खिलाड़ियों का नाम
वैसे तो 29 मई को खेले गए फाइनल में भी बारिश होने लगी थी. हालाँकि, बारिश बंद हुई और उसके बाद फिर से 12:10 पर मैच शुरू हुआ. आईपीएल का फाइनल बहुत ही शानदार था. बता दें की, शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों ने अवार्ड जीता है.
बता दें की, शुभमन गिल ने इस साल शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने 17 पारियों में 890 रन बनाए. गिल की शानदार बल्लेबाजी के कारण वह इस साल के आईपीएल में ऑरेंज कैप जीत सके. इसी के साथ गिल ऑरेंज कैप जीतने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
इतने लाख मिली गिल को धनराशि
आईपीएल अवार्ड (IPL 2023 Awards) में शुभमन गिल को 20 लाख रूपये धनराशि मिली है. इसी के साथ बता दें की, आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप अवॉर्ड गुजरात टाइटन्स के पेसर मोहम्मद शमी को मिला. शमी ने 17 मैच में 28 विकेट झटके हैं.
आईपीएल के फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को रौंद दिया. इस मुकाबले में बारिश ने काफी परेशान किया. लेकिन अंत में ओवरों की कटौती के साथ मैच को पूरा किया जा सका. जिसमें चेन्नई के सर सजा आईपीएल का ताज.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: Hardik Pandya ने बर्बाद कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, बेंच पर बैठे बीत गया पूरा आईपीएल
