हार्दिक पांड्या इन दिनों में आईपीएल (IPL 2023) में व्यस्त हैं। आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस शानदार प्रदर्शन कर रही है और यह अब प्लेऑफ में भी पहुंच चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम में कई खिलाड़ियों की अनदेखी भी की गई है। इसमें से एक नाम ऐसा है, जिसे इस साल गुजरात टाइटन 6 करोड़ रुपए के साथ अपनी टीम में शामिल किया था।
हार्दिक पांड्या ने बर्बाद कर दिया Shivam Mavi का करियर
यह खिलाड़ी सीजन सिर्फ पानी पिलाता ही देखा गया, जो मैदान पर खेलने को तरस गया। वो खिलाड़ी कोई और नहीं शिवम मावी (Shivam Mavi) है। शिवम मावी (Shivam Mavi) को खेलने का मौका नहीं मिला। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन ने शिवम मावी (Shivam Mavi) को 6 करोड़ रूपए के साथ अपनी टीम में शामिल किया था। सबसे चौंकाने वाली बात यहां पर यह है कि इस सीजन शिवम मावी (Shivam Mavi) केवल बेंच पर बैठे ही दिखाई दिए।
इस खिलाड़ी को अभी तक गुजरात के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। इस साल की नीलामी में शिवम मावी पर गुजरात के अलावा चेन्नई, कोलकाता और राजस्थान की टीमों ने दिलचस्पी दिखाई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज के दौरान शिवम मावी टीम में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। जो अभी तक आईपीएल में 32 मैचों में 37 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
आपको बता दें कि शिवम मावी को पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था। जिसके बाद इस सीजन में उन्हें गुजरात टीम में शामिल किया गया था।
