Tag: शिवम मावी

  • IPL 2023: Hardik Pandya ने बर्बाद कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, बेंच पर बैठे बीत गया पूरा आईपीएल

    IPL 2023: Hardik Pandya ने बर्बाद कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, बेंच पर बैठे बीत गया पूरा आईपीएल

    हार्दिक पांड्या इन दिनों में आईपीएल (IPL 2023) में व्यस्त हैं। आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस शानदार प्रदर्शन कर रही है और यह अब प्लेऑफ में भी पहुंच चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम में कई खिलाड़ियों की अनदेखी भी की गई है। इसमें से एक नाम ऐसा है, जिसे इस साल गुजरात टाइटन 6 करोड़ रुपए के साथ अपनी टीम में शामिल किया था।

    IPL 2022, KKR vs RR: लगातार 5 हार के बाद आखिरकार केकेआर को मिली 7 विकेट से जीत, राजस्थान लगातार दूसरा मुकाबला हारी

    हार्दिक पांड्या ने बर्बाद कर दिया Shivam Mavi का करियर

    यह खिलाड़ी सीजन​ सिर्फ पानी पिलाता ही देखा गया, जो मैदान पर खेलने को तरस गया। वो खिलाड़ी कोई और नहीं शिवम मावी (Shivam Mavi) है। शिवम मावी (Shivam Mavi) को खेलने का मौका नहीं मिला। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन ने शिवम मावी (Shivam Mavi) को 6 करोड़ रूपए के साथ अपनी टीम में शामिल किया था। सबसे चौंकाने वाली बात यहां पर यह है कि इस सीजन शिवम मावी (Shivam Mavi) केवल बेंच पर बैठे ही दिखाई दिए।

    इस खिलाड़ी को अभी तक गुजरात के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। इस साल की नीलामी में शिवम मावी पर गुजरात के अलावा चेन्नई, कोलकाता और राजस्थान की टीमों ने दिलचस्पी दिखाई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज के दौरान शिवम मावी टीम में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। जो अभी तक आईपीएल में 32 मैचों में 37 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

    आपको बता दें कि शिवम मावी को पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था। जिसके बाद इस सीजन में उन्हें गुजरात टीम में शामिल किया गया था।

  • भारतीय टीम के लिए खेल चुके इन 3 खिलाड़ियो को इस IPL में अब तक नहीं मिला मौका, कप्तानों ने किया लगातार इंग्रोर

    इन दिनों आईपीएल (IPL) यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League) चल रहा है। जिसका 16वां सीजन खेला जा रहा है। इस लीग के अब तक कई सारे मुकाबले हो चुके हैं। बता दें कि, आईपीएल (IPL 2023)की हर टीम ने आधे से ज्यादा मुकाबले खेल चुकी है। अब प्लेऑफ का समीकरण भी साफ होता दिखाई दे रहा है। आईपीएल (IPL 2023) टीम के हर खिलाड़ी अपनी टीम को जिताने के लिए इन दिनों मशक्कत कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं, जो भारत के लिए खेल चुके हैं, लेकिन इस सीजन में अभी तक उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है।

    IPL 2023: Sara Ali Khan ने Shubman Gill को लेकर बोल दी ऐसी बात, सुनकर टूटा क्रिकेटर के फैंस का दिल

    शिवम मावी
    शिवम मावी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें गुजरात की टीम ने आईपीएल के ऑक्शन के दौरान 6 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन अभी तक शिवम मावी को गुजरात की टीम ने एक भी मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल केकेआर की टीम का हिस्सा शिवम मावी रह चुके हैं।

    संदीप वॉरियर
    संदीप वॉरियर को भी अभी तक एक बार भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला है। संदीप वॉरियर को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया था, जहां पर लगातार मुंबई की टीम अपनी गेंदबाजी की कमजोर कड़ी की वजह से पिछड़ रही है, हालांकि इसके बावजूद भी कप्तान रोहित शर्मा ने संदीप वरियर को एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं दिया है। आपको बता दें कि संदीप वरियर साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

    केएस भरत
    केएस भरत को भी अभी तक एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है। बता दें कि इस बार केएस भरत को गुजरात की टीम में शामिल किया गया था। पिछले साल की तरह इस साल भी उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।

  • टीम इंडिया को भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार के बाद UP से मिला एक और स्विंग का सरताज, जीताएगा अगला ICC ट्रॉफी

    टीम इंडिया को इन दिनों अच्छे गेंदबाजों की जरूरत है। टीम इंडिया के कुछ गेंदबाज अच्छे हैं। घरेलू मैच में इन दिनों कई खिलाड़ी अपने परफॉर्मेंस से टीम इंडिया के लिए अपना टिकट क्लीयर करते हैं। इसमें नाम आ रहा है खिलाड़ी शिवम मावी का। आइए आपको बताते हैं कौन हैं शिवम मावी….

    नोएडा में हुआ था जन्म

    टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने वाले शिवम मावी का जन्म उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ था। शिवम मावी को बचपन से ही क्रिकेट से काफी लगाव था। वें काफी उम्र से क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने अपने स्कूल से प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया। हालांकि शिवम के पिता से उनसे नाराज थे। वें चाहते थे कि उनका बेटा एक इंजीनियर या डाॅक्टर बने। लेकिन शिवम के पिता को उनके क्रिकेट कोच फूलचंद शर्मा ने बुलाया और शिवम के क्रिकेट के हुनर के बारे में बताया। शिवम के पिता यह जानकर खुश हुए और उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेट जारी रखने की अनुमति दे दी।

    टीम इंडिया में मिली जगह

    शिवम मावी अपने टारगेट को अचीव करने के लिए लगे रहे और उन्हें जल्द ही अंडर 14 में जगह मिल गई। इसके बाद उन्हें अंडर 19 में टीम जगह मिल गई। इसके बाद उसी साल आईपीएल में केकेआर ने उन्हें खरीदा। उन्होंने उसी साल हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में भी हिस्सा लिया।

    श्रीलंका के खिलाफ किया डेब्यू

    शिवम मावी ने श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने पहले ही मैच में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने अपने बल्ले से कमाल दिखाया और टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए।शिवम मावी टीम इंडिया के लिए बड़े गेंदबाज के रूप में उभरकर सामने आ सकते हैं।

    उनके पहले टीम इंडिया के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार ने गेंदबाजी की थी। वह राज्य के तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं, जो टीम इंडिया के लिए अच्छा गेम खेलते हैं। वह गेंद को स्विंग कराते हैं। इसको लेकर उनके बचपन से कोच रहे फूलचंद शर्मा ने बताया कि इस समय ये तेज गेंदबाज रफ्तार से ज्‍यादा अपने स्विंग पर ध्‍यान दे रहा है। इस समय वह 140 से 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है। शिवम गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत रखता है।

     

  • जसप्रीत बुमराह जैसा एक और तेज गेंदबाज भारतीय टीम को मिला, रफ्तार के साथ स्विंग से भी बल्लेबाजो में पैदा करता है डर

    टीम इंडिया और टीम श्रीलंका के बीच 3 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला गया। इस  मैच में टीम इंडिया ने 2 रनों के अंतर से जीत अपने नाम कर ली। जीत के साथ ही भारत (TEAM INDIA) ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया। मैच में अक्षर पटेल और शिवम मावी ने शानदार खेल खेला। शिवम मावी के गेम को देख फैंस जसप्रीत बुमराह से उनकी तुलना करने लग गए हैं…

    शिवम मावी ने खेला शानदार गेम

    शिवम मावी ने श्रीलंका सीरीज में 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।  शिवम मावी ने अपने पहले ही ओवर में निशंका को आउट कर मैच में अपने मंसूबे साफ कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने अंत में अपने आखिरी ओवर में दो विकेट हासिल कर भारत (TEAM INDIA) को जीत के करीब ले गए। शिवम मावी अपनी सटीक लाइन लेंथ से सभी को अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।

    ऐसा रहा टी20 का पहला मैच

    मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को भी सही साबित किया और 94 रन पर 4 विकेट लिए।  टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे  ईशान किशन ने 33 रन बनाए तो वहीं शुभमन गिल ने 7 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 7 रन बनाए। संजू सैमसन ने 5 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 29 रनों की पारी खेली।

    भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन था लेकिन इसके बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने तूफानी पारी खेली दीपक ने 41 रन बनाए। दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने 68 रनों की साझेदारी कर टीम को 162 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम के लिए शानदार परफॉर्मेंस देकर दीपक हुड्डा मैन ऑफ द मैच बने। श्रीलंका की टीम मैच में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

     

  • IND vs SL: “हमें मालूम था कि हार सकते थे, लेकिन…..” हार्दिक पंड्या ने बताया क्यों अक्षर पटेल से अंतिम ओवर में कराई गेंदबाजी

    श्रीलंका सीरीज के साथ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के हाथ में जीत आ गई है। दोनों टीमों के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कुछ बातें कहीं हैं। अक्षर पटेल को क्यों आखिरी ओवर में गेंद दे दी। इसके बारे में भी हार्दिक पांड्या ने कहा है।

    अक्षर पटेल के लिए ऐसा बोले हार्दिक पांड्या

    पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में जब हार्दिक पांड्या से अंतिम ओवर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,

    ‘मैं इस टीम को मुश्किल में डालना चहाता था, क्यों यह हमें बड़े मैचों में मदद करेगा। द्विपक्षीय सीरीजों में हम काफी अच्छे हैं और इस तरह हम खुद को चुनौती देंगे। सच कहूं, सभी युवा खिलाड़ियों ने हमें आज की स्थिति से बाहर निकाला।’

    शिवम मावी को लेकर भी कही ये बात

    शिवम मावी की तारीफ करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि,

    ‘बात बहुत सीधी सी थी। मैंने मावी को आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा है और मुझे पता है कि उसकी मज़बूती क्या है. बस खुद (मावी से हार्दिक) पर भरोसा करो और हिट होने (बाउंड्री खाने की चिंता) की चिंता मत करो। अगर ऐसी ही स्थिति है तो हां, मैंने अपनी स्विंग गेंदबाजी पर काम किया है और मैंने इनस्विंगर पर काम किया है। मैं नेट्स पर गेंदबाजी कर रहा हूं और मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करना पसंद है।’

    आपको बता दें कि शिवम मावी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। उन्होंने श्रीलंका सीरीज के पहले मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी कर 22 रन देकर 4 विकेट भी हासिल किए। इस मैच में शिवम वामी के अलावा बल्लेबाजी में ईशान किशन ने 33 रन तो वहीं शुभमन गिल ने 7 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 7 रन बनाए। संजू सैमसन ने 5 रन बनाए।

    वहीं, हार्दिक पांड्या ने 29 रनों की पारी खेली। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन था लेकिन इसके बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने तूफानी पारी खेली दीपक ने 41 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 31 रन बनाकर भारत के स्कोर को 162 रनों तक पहुंचा दिया।

     

  • IND vs SL: आखिर क्यों भारतीय टीम में ENTRY मिलते ही शिवम मावी को मिल गया शानदार डेब्यू? जानिए इसकी 4 बड़ी वजह

    टीम इंडिया का श्रीलंका टीम के साथ टी20 मुकाबला शुरु हो चुका है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जा रहा है। मैच से पहले श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या कप्तानी कर रहे हैं। इनकी कप्तानी में टीम के शिवम मावी और शुभमन गिल को इंटरनेशनल टी20 सीरीज के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। आज हम आपको बताएंगे कि क्यों शिवम के डेब्यू को इतना आसान कहा जा रहा है।

    ये हैं शिवम मावी की क्वॉलिटीज

    टीम इंडिया में टी20 सीरीज के लिए डेब्यू करने वाले शिवम मावी के डेब्यू को जितना आसान कहा जा रहा है, ये उतना है नहीं। क्योंकि इसके पीछे शिवम मावी की मेहमत है। शिवम टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी के साथ ही विकेट लेने में माहिर हैं। टी20 में शिवम ने अब तक 46 विकेट अपने नाम किए है।

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मावी ने 10 मैचों में 44 विकेट और लिस्ट-ए क्रिकेट में 59 विकेट लिए हैं। यानि कि विकेट लेने के मामले में शिवम मावी का कोई जवाब नहीं है। वहीं, टीम इंडिया को जैसे गेंदबाजों की जरूरत है, शिवम अपनी गेंद से वैसा ही गेम खेलते हैं। शिवम मावी आखिरी ओवर में टीम के लिए अच्छा गेम खेलते हैं।

    अर्शदीप के अनफिट होने पर मिला मौका

    अर्शदीप सिंह के रूप में भारत के पास एक अच्छा खिलाड़ी है। लेकिन वह इस समय अनफिट हैं, जिसके चलते शिवम मावी पर बोर्ड ने भरोसा दिखाया है। अर्शदीप सिंह ने भी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में डेब्यू किया था। शिवम से टीम इंडिया के फैंस इस गेम में शानदार परफॉर्मेंस चाहेंगे। वहीं इस मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले का जादू भी फैंस देखना चाहेंगे।

  • IND vs SL, STAT REPORT: महामुकाबले में बने कुल 12 बहुत बड़े रिकॉर्ड्स, डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने रच दिया इतिहास

    आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जिसमें मेहमान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 162 रन बनाने के लिए 5 विकेट गंवाए. जिस लक्ष्य का पीछा दसुन शनाका की टीम नहीं कर सकी और मैच 2 रनों से हार गई.  मुकाबले में कुल 12 बहुत बड़े रिकॉर्ड बने हैं. शिवम मावी ने डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया है.

    मैच में बने 12 बड़े रिकॉर्ड, शिवम मावी ने रच दिया इतिहास

    1. भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 18 मैच तो वहीं श्रीलंका ने 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.

    2. वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तो वहीं 5 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीता है.

    3. वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने सबसे कम स्कोर का बचाव करते हुए रिकॉर्ड बना दिया है. भारतीय टीम ने 162 रन बनाकर मैच जीता है.

    4. शिवम मावी अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

    5. कुशल मेंडिस ने आज टी20 इंटरनेशनल में अपना 50वां मैच खेला है.

    6. दसुन शनाका ने 3 छक्के जड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं.

    7. महेश थीक्षाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं.

    8. टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे कम जीत का अंतर (रनों से)
    1 रन बनाम साउथ अफ्रीका कोलंबो आरपीएस 2012
    1 रन बनाम बान बेंगलुरु 2016
    2 रन बनाम श्रीलंका मुंबई विश्व कप 2023 *
    3 रन बनाम जिम हरारे 2016
    4 रन बनाम आयरलैंड मलहाइड 2022

    9. भारत के लिए T20I पदार्पण पर सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
    4/10 बरिंदर सरन बनाम जिम हरारे 2016
    4/21 प्रज्ञान ओझा बनाम बांग्लादेश नॉटिंघम 2009
    4/22 शिवम मावी बनाम श्रीलंका मुंबई डब्ल्यूएस 2023

    10. दासुन शनाका भारत के खिलाफ टी20 की आखिरी चार पारियां
    47*(19)
    74*(38)
    33*(18)
    45(27)

    11. उमरान मलिक ने 155kmph की गाति से गेंदबाजी करके अपने करियर की सबसे तेज गेंद डाल दी है.

    12. शिवम मावी ने अपने करियर का पहला विकेट बोल्ड के रूप में हासिल किया.

  • IND vs SL: “ये लड़का हमको विश्व कप दिलाएगा….” शिवम मावी और उमरान मलिक पर फैंस ने लुटाया प्यार, जमकर की यंग पेस बैटरी की तारीफ

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम श्रीलंका के बीच चल रही टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जिसमें दसुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन 5 विकेट गंवाकर बनाया. जिस लक्ष्य का पीछा मेहमान टीम नहीं कर सकी और 2 रनों से मुकाबला हार गई. फैंस ने शिवम मावी और उमरान मलिक की जमकर तारीफ की है.

    शिवम मावी का सोशल मीडिया पर चला जादू

    भारतीय टीम ने आज गेंदबाजी में युवा शिवम मावी को खेलने का मौका दिया. अपने डेब्यू मैच में ही शिवम ने धारदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर दिया. 163 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका के बल्लेबाजो को परेशान किया. पॉवरप्ले में 2 विकेट लेने के बाद अंत में भी आकर 2 विकेट अपने नाम किया. मैच में 4 विकेट लेकर अपना डेब्यू शानदार कर दिया.

    उमरान मलिक ने भी अपनी रफ्तार से परेशान किया और 2 अहम विकेट हासिल किया. हर्षल पटेल ने भी अपनी विधिधिता से 2 बड़े अहम विकेट हासिल किए. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 2 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. सोशल मीडिया पर शिवम मावी और उमरान मलिक का जलवा देखने को मिला है.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/T20i_Leagues/status/1610307372723081216?s=20&t=SyIOCQy8zvMLuk2QMUl8Sw

    https://twitter.com/iamadeelsabir/status/1610309799287353345?s=20&t=SyIOCQy8zvMLuk2QMUl8Sw

    https://twitter.com/sri_ashutosh08/status/1610306552870883329?s=20&t=SyIOCQy8zvMLuk2QMUl8Sw

    https://twitter.com/iaboveaII/status/1610305219371630592?s=20&t=SyIOCQy8zvMLuk2QMUl8Sw

  • IND vs SL: शिवम मावी और उमरान के दमपर श्रीलंका को रोमांचक मैच में 2 रनों से टीम इंडिया ने हराया, अक्षर पटेल अंत में बने हीरो

    भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा श्रीलंका की टीम नहीं कर सकी और मैच 2 रनों से हार गई. मैच के साथ सीरीज का शानदार आगाज हुआ है. शिवम मावी भारतीय टीम के हीरो साबित हुए हैं.

    भारतीय टीम ने दिया था 163 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत नहीं मिली. डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल मात्र 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए तो वहीं सूर्यकुमार यादव भी 7 रन ही जोड़ सके. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 37 रनों के बेहद अहम पारी खेली. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन मात्र 5 रन जोड़कर ही पवेलियन लौट गए.

    कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदो में सिर्फ 29 रन ही बनाए. अंत में बल्लेबाजी करते हुए दीपक हुड्डा ने 23 गेंदो में नाबाद 41 रनों की पारी खेली. वहीं ऑलरांउडर अक्षर पटेल ने 20 गेंदो में 31 रन बनाकर उनका साथ दिया. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने पारी खत्म होने तक 5 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में दिलशान मधुशंका, महेश थीक्षाना, चमिका करूणारत्ने, धंनजय डी सिल्वा और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट हासिल किया.

    शिवम मावी  के दमपर श्रीलंका की टीम को मिली 6 रनों की हार

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को अच्छी शुरूआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज प्रथुम निसंका मात्र एक रन ही बना सके. दूसरे सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 28 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने धंनजय डी सिल्वा ने 8 रन ही बनाए. वहीं चरिथ असलंका भी सिर्फ 12 रन ही जोड़ सके. वहीं भानुका रजापाक्षा ने 10 रन जोड़े.

    अंत में कप्तान दसुन शनाका ने 45 रन तो वहीं उपकप्तान वानिंदु हसरंगा ने 21 रन बनाकर लड़ाई की. जोकि काफी साबित नहीं हुआ और उनकी टीम 2 रनों से मैच हार गई. भारतीय टीम के लिए शिवम मावी ने 4 विकेट तो वहीं उमरान मलिक ने 2 अहम विकेट अपने नाम किया. वहीं हर्षल पटेल ने भी 2 विकेट झटके. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. शिवम मावी ने खेल को पूरी तरह से पलट दिया.

     

  • KKR की टीम ने की सबसे बड़ी गलती, मैच विनर खिलाड़ी को ही कर दिया टीम से बाहर, अब टीम इंडिया का बना X फैक्टर

    आईपीएल में शाहरुख खान की टीम केकेआर का एक फैसला टीम को काफी हद तक निराश कर रहा है। टीम ने अपने खेमे के एक ऐसे खिलाड़ी को रिलीज कर दिया, जो घरेलू मैच में अपने करतब दिखा कर सबको चौंका रहा है।

    शिवम मावी को मिली टीम इंडिया में एंट्री

    टीम इंडिया के लिए चयनकर्ता नए और युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहे हैं। इसी लिस्ट में शिवम मावी का भी नाम जुड़ गया है। टीम चयनकर्ताओं ने घरेलू मैच में उनके परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया है। घरेलू मैच जैसे विजय हजारे ट्रॉफी,रणजी ट्रॉफी में तो खिलाड़ी का परफॉर्मेंस देखते ही बनता है। शिवम ने 14 विकेट लिए थे, अब वह रणजी में तीन मैच में 16 विकेट ले चुके हैं, जिसमें एक पांच विकेट हॉल भी शामिल है। टीम इंडिया के लिए श्रीलंका सीरीज में अगर शिवम अपने फॉर्म में रहते हैं, तो इससे आईपीएल में भी गुजरात टाइटंस के जीतने के चांस बढ़ सकते हैं।

    आईपीएल में लगी बड़ी बोली

    शिवम मावी के लिए आईपीएल में शानदार बोली लगी। भले ही शाहरुख की टीम से उन्हें रिलीज कर दिया गया लेकिन गुजरात टाइटंस ने उन्हें 6 करोड़ देकर खरीदा है। 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में शिवम के नाम पर लगी बोली में ही उनकी किस्मत का फैसला कर दिया था। इस गेंदबाज खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए सभी परफॉर्म करता देखना चाहेंगे। गुजरात टाइटंस के कप्तान ही श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए भारत के कप्तान हैं। वह इस सीरीज के लिए टीम में उनको जरूर मौका देंगे।

    आपको बता दें शिवम मावी ने अब तक अपने घरेलू कैरियर में शानदार प्रदर्शन किया है। शिवम अबतक 11 फर्स्ट क्लास मैच में 47 विकेट ले चुके है. वहीं 36 लिस्ट A मैच में उनके नाम 59 विकेट हैं। इसके अलावा 46 टी 20 में उनके नाम 46 विकेट हैं। वहीं, शिवम ने आईपीएल में 30 मैचों में 8 की अच्छी इकनॉमी से 30 विकेट झटके हैं।

Exit mobile version