इस दिन IPL 2023 के धमाकेदार ऑक्शन के लिए सजेगा स्टेज, इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी दिखाने वाली हैं बाहर का रास्ता

IPL 2023 का इंतजार फैंस बड़े बेसब्री से करते हुए नजर आ रहे हैं जब से फैंस को पता चला हैं कि इस बार टीमें अपने होम ग्राऊंड में खेलने वाली हैं तब से फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर जा चुका हैं। आईपीएल के अगले सीजन के लिए ऑक्शन आयोजित होने वाला हैं हालांकि यह बड़े पैमाने पर नहीं होगा तब भी यह शानदार रहने वाला हैं। आईपीएल के ऑक्शन को लेकर डेट सामने आ चुकी हैं। पहले IPL 2023 का ऑक्शन 16 दिसंबर 2022 को होने वाला था लेकिन अब इसका दिन बदल दिया गया हैं आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल का ऑक्शन कब होने वाला हैं।
यह भी पढ़े- आईपीएल 2023 की तैयारी के लिए गुजरात लायंस की टीम में होगा बड़ा फेरबदल, दिग्गज को करने वाले हैं ट्रेड
23 दिसंबर को होगा IPL 2023 का ऑक्शन
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल IPL मैनेजमेंट ने सभी फ्रेंचाइजियों को ऑक्शन की नई डेट की जानकारी बुधवार 9 नवंबर को दे दी हैं। बीसीसीआई ऑक्शन को आयोजित करने के लिए एक शानदार जगह तलाश रही थी क्योंकि 1-0 आईपीएल टीमें और 200 लोगों को एक डजगह रखने का काम आसान नहीं हैं।
बीसीसीआई ने पहले गोवा के नाम पर भी मुहर लगाई थी लेकिन वह वेन्यू भी पूरे तरीके से कंफर्म नहीं हो पाया जिसके चलते बीसीसीआई ने कोची को आईपीएल IPL 2023 के ऑक्शन के लिए चुन लिया हैं। 23 दिसंबर को दोपहर से ऑक्शन की शुरू होगा इसी दौरान भारत बांग्लदेश दौरे में टेस्ट मैच भी खेलते हुए नजर आएगी।
15 नवंबर को टीमों को सौंपने होगी रिलीज प्लेयर की सूची
15 नवंबर का दिन सभी टीमों के लिए अहम दिन हैं इस दिन सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों को रिलीज खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी ताकि टीमें इसके चलते अपने पर्स में कुछ पैसे गेन कर सकें। आपको बता दें आईपीएल IPL मैनेजमेंट ने इस साल टीमों के पर्स के पैसे को 5 करोड़ और ज्यादा बढ़ा दिया हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, शार्दुल ठाकुर, केन विलियम्सन, जोसन होल्डर जैसे खिलाड़ियों को टीमें रिलीज करने की तैयारी में हैं। और हमें रविंद्र जडेजा के भी चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर होने जैसी धमाकेदार खबर भी मिलती हुई नजर आ सकती हैं। रविंद्र जडेजा और सीएसके के मामले को लेकर अभी डिबेट चल ही रही हैं।
यह भी पढ़े- आईसीसी ने जारी किया हॉल ऑफ फेम के लिए शॉर्टलिस्ट किए 3 बड़े नाम, लिस्ट में एक महिला खिलाड़ी भी शामिल
Tags: आईपीएल 2023, बीसीसीआई,