IPL 2023: अगले IPL सीजन में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं अपनी टीमों की कप्तानी, बतौर कप्तान खुद को किया है साबित

By Shadab Ahmad On May 24th, 2022
IPL 2023: अगले IPL सीजन में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं अपनी टीमों की कप्तानी, बतौर कप्तान खुद को किया है साबित

आईपीएल 2022 (IPL 2022) अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन में चैंपियंस टीमों का बुरा हाल रहा। 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) प्वाइंट्स टेबल के अंतिम पायदान पर है जबकि 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 9वें पायदान पर है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदाराबाद (SRH), पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिट्ल्स (DC) व कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि अगले सीजन में बहुत खराब प्रदर्शन वाली टीमों के कप्तान बदले जाएंगे। आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताएंगें जो अपनी टीम के कप्तान हो सकते हैं।

1- रितुराज गायकवाड़

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। 4 बार की विजेता टीम ने लीग में अपने 10 मैच गवांए हैं। इस सीजन में इस टीम ने 2 कप्तान देखे हैं। सीजन के शुरु होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के स्थान पर रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को कप्तान बनाया गया था लेकिन शुरुआत में लगातार मैच हार कर प्लेऑफ से बाहर होने के बाद रवींद्र जडेजा ने खुद ही कप्तानी छोड़ दी।

इससे एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी संभालनी पड़ी। अब टीम अगले सीजन में अपने नए कप्तान की तलाश कर रही है। इसमें युवा खिलाड़ी रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) को जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह टीम के नए कप्तान हो सकते हैं।

2-निकोलस पूरन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स ने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा उतार चढ़ाव देखा हैै। टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत होने के बाद भी टीम को प्ले ऑफ से बाहर होना पड़ा है। इसमें टीम के सलामी बल्लेबाज व कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) का फार्म में न होना रहा है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी इस मंहगे खिलाड़ी की जगह पर अगले सीजन में  किसी और प्लेयर का चुनाव करेगी।

ऐसे में टीम कप्तानी का कार्यभार वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) का दे सकती है। यह टीम के टॉप आर्डर के बल्लेबाज हैं और क्रीज पर रूक कर खेलने की क्षमता रखते हैं। इस सीजन में निकोलस पूरन ने 302 रन बनाए हैं, इनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का पूरा अनुभव है। इस कारण ये IPL के नए सीजन में टीम के कप्तान के रूप में दिख सकते हैं।

3- शिखर धवन

आईपीएल (IPL) के अगले सीजन में जिन टीमों के कप्तान हर हाल में बदले जाने हैं, उनमें एक नाम पंजाब किंग्स (PBKS) का है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में  पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) को अपना कप्तान बनाया था लेकिन पूरे सीजन में मयंक अग्रवाल बतौर बल्लेबाज असफल रहे। टीम के लिए एक भी मैच जिताउ पारी नहीं खेल सके। बता दें कि मयंक अग्रवाल को केएल राहुल के स्थान पर कप्तान बनाया गया था।

केएल राहुल (KL RAHUL) ने पिछले सीजन में टीम को प्ले ऑफ तक पहुंचाया था लेकिन मंयक अग्रवाल यह भी करने में नाकाम साबित हुए हैं। ऐसे में टीम के खिलाड़ी शिखर धवन (SHIKHAR DHWAN) को कमान मिल सकती है। शिखर धवन ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और इनके पास अनुभव के साथ क्रिकेट की बारीकियां की समझ भी है।

Tags: आईपीएल 2022, निकोलस पूरन, रितुराज गायकवाड़, शिखर धवन,
Exit mobile version