युजवेंद्र चहल
ipl-2022-yuzvendra-CHAHAL RECORDS

 आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 20वें मैच में युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) की फिरकी के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम घूमती नजर आई। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। इस 4 विकेट के साथ चहल पर्पल कैप के दावेदारों में नंबर वन पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

युजवेंद्र चहल आईपीएल दूसरे सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

युजवेंद्र चहल ने खोला अपने सफलता का राज, बताया कैसे कर रहे हैं खुद को बेहतर
RR vs LSG yuzvendra chahal ptom

रविवार को आईपीएल (IPL) के 20वें मैच में युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) की शानदार गेंदबाजी के चलते लखनऊ सपुर जायंट्स (LSG) को 3 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने क्विटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK), आयूष बदोनी (AAYUSH BADONI), कुणाल पांडया (KUNAL PANDYA) व चमीरा (DUSHMANTHA CHMEERA) को आउट किया। चमीरा को आउट करने के साथ उनके  आईपीएल में 150 विकेट पूरे हो गए।

चहल ने अपना 150वां विकेट 118वां आईपीएल (IPL) खेलते समय लिया। यह आईपीएल (IPL) का दूसरा सबसे तेज 150 विकेट है। इससे पूर्व लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) ने 105 आईपीएल (IPL) मैच खेलते हुए अपना 150वां विकेट लिया था। युजवेंद्र चहल से पहले ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने 137 मैच, अमित मिश्रा (AMIT MISHRA) ने 140 मैच, पीयूष चावला (PIYUSH CHAVLA) ने 156 व हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने 159 मैच खेलकर 150 विकेट पूरे किए हैं।

युजवेंद्र चहल पर्पल कैप की होड़ में भी हैं नबंर वन

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद पर्पल कैप की होड़ में  नंबर वन पर आ गए है। उन्होंने आईपीएल (IPL) के इस सीजन में 4 मैच खेलते हुए 16 ओवर में 11 विकेट लिए हैं। उनका इस सीजन में औसत 9.45 का है जबकि स्ट्राइक रेट 8.72 का है।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स (RR) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को मैच हराने के बाद प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से नंबर वन हो गई है। वहींं दूसरी ओर राजस्थान राॅल्यस (RR) के बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BATTLER) भी ऑरेज कैप की होड़ में नंबर वन बने हैं। इस तरह से प्वाइंट्स टेबल से लेकर पर्पल कैप व ऑरेंज कैप तक पर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स (RR)का कब्जा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *