IPL 2022: अंडर-19 विश्व कप के ये 3 सुपरस्टार खिलाड़ी अब आईपीएल में जलवा बिखेरने को तैयार, टीमें देंगी बेहद अहम जिम्मेदारी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) करीब आ चुका है, इस नये सीजन में 3 प्रतिभावान युवा क्रिकेटर आपको इस टूर्नामेंट नजर आएंगे. भारत ने हाल ही में हुए अंडर-19 विश्व कप (UNDER-19 WORLD CUP) के खिताब को अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने लगातार 5वीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
वेस्टइंडीज में संपन्न आईसीसी (IPL) के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर यादगार जीत हासिल की. अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भारत के कई युवा खिलाड़ियों पर आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 MEGA AUCTION) में फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई. इनमें से कइयों को अच्छी खासी कीमत भी मिली.
राज बावा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल
युवा ऑलराउंडर राजा बावा (RAJA BAWA) ने विश्व कप में अपने उम्दा प्रदर्शन से कई बार टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया है. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) ने इस चमकते खिलाड़ी को आईपीएल 2022 में अपने साथ जोड़ा है.
अंडर-19 विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में बतौर भारतीय राज बावा (RAJ BAWA) दूसरे नंबर पर थे. इसके अलावा उन्होंने सबसे अधिक रन भी बनाए थे. बावा ने 6 मैचों में 9 विकेट चटकाने के साथ साथ 63 की औसत से कुल 252 रन भी बनाए थे. अब यह खिलाड़ी आईपीएल 2022 (IPL 2022) जैसे बड़े मंच पर भी अपना जौहर दिखने को तैयार है.
राजवर्धन हैंगरगेकर निचले क्रम में कर सकते हैं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
युवा तेज गेंदबाज राजवर्धन हैंगरगेकर (RAJVARDHAN HANGARGEKAR) ने बेशक विश्व कप में कुल 5 विकेट ही चटकाए हों लेकिन जिस माइंडसेट के साथ वह गेंदबाजी के लिए उतरते हैं, वह प्रशंसा के काबिल है. राजवर्धन के इस तरह के माइंडसेट ने ही उन्हें आईपीएल के साथ जुड़ने का मौका दिया है.
निचले क्रम में यह तेज गेंदबाज ताबड़तोड़ रन बनाने की भी काबिलियत रखता है उन्होंने विश्व कप में कुल 6 छक्के लगाए थे. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि राजवर्धन हैंगरगेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) कि प्लेइंग इलेवन का अगर हिस्सा होते हैं तो वो अपनी गेंदबाजी से चेन्नई के लिए कितना बेहतर कर सकते हैं.
रणजी ट्रॉफी में यश धुल का जलवा
अंडर-19 विश्व विजेता टीम के कप्तान यश धुल (YASH DHUL) कोविड 19 पॉजिटिव होने की वजह से कई मैच नहीं खेल पाए, मगर कोरोना से जंग जीतने के बाद यश धुल ने 76 से अधिक की औसत से कुल 229 रन बनाए जिसमें एक शतकीय पारी भी शामिल हैं. यही नहीं यश धुल(YASH DHUL) को मौजूदा रणजी सीजन में दिल्ली की टीम से डेब्यू का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया.
धुल ने रणजी ट्रॉफी (RANJI TROPHY) में एक दोहरा शतक और दो शतक लगाकर बता दिया कि वो कितने महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं. दिल्ली का यह खिलाड़ी अगर इस बार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए खेलता है तो दिल्ली जरूर एक मजबूत पक्ष के साथ आईपीएल 2022 (IPL 2022) में प्रदर्शन करते नजर आएगी.
Tags: अंडर-19 विश्व कप 2022, आईपीएल 2022, यश धुल, राजा बावा,