अर्जुन तेंदुलकर

IPL 2022 : आईपीएल के ऐसे 15 सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम को एक बढ़िया खिलाड़ी की तलाश हैं। मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट में अभी तक 5 मुकाबले खेली है और उन पांचों में उसको हार मिली है। अब ऐसा दूसरी बार हुआ है। जब पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने सीजन में शुरुआत के लगातार पांच मुकाबले हारे हैं और लगातार मिलने के बाद हर तरफ टीम की आलोचना हो रही है।

क्या मिल पाएगा अर्जुन तेंदुलकर को मौका?

अर्जुन तेंदुलकर

अब यही सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या इतनी हार मिलने के बाद भी टीम मैनेजमेंट टूर्नामेंट के बाकी बचे मुकाबलों के लिए टीम में कुछ बदलाव करेगी। ऐसे में इस बात की ओर भी निशाना हो रहा है कि क्या जब टीम के बड़े-बड़े धुरंधर फेल हो रहे हैं, तो ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल किया जा सकता है। इस सत्र के लिए युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के खेमे में ₹30 लाख में शामिल किया गया था। पिछले सीजन में उनको 20 लाख रुपए मिले थे।

नहीं उतारा गया मैदान पर

अर्जुन तेंदुलकर

लेकिन अभी तक किसी भी मुकाबले के दौरान उनको मैच में नहीं उतार दिया गया है। बीते मुकाबले में पंजाब के हाथों हार मिलने के बाद मुंबई की टीम टूर्नामेंट में लगातार पांच बार हार चुकी है। इसी के बाद से ही सोशल मीडिया पर हर जगह की टीम की चर्चा हो रही है। फैंस का यह कहना है कि अगर टीम हार रही है तो अर्जुन तेंदुलकर जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया क्यों नहीं जा रहा है। ज्ञात हो कि 22 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने अपने करियर में दो टी-20 मुकाबले खेले हैं और 2 विकेट प्राप्त किए हैं कुल 3 रन उन्होंने बनाए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस की टीम ने 18 साल के दक्षिण अफ्रीका के डे वर्ल्ड ब्रेविक को पंजाब की उसके खिलाफ खेलने का अवसर दिया था। उन्होंने मुकाबले में बल्ले से बढ़िया काम किया और केवल 25 गेंदों पर 49 रन बनाए। ऐसे में आगामी मैचों में अर्जुन तेंदुलकर जैसे युवा खिलाड़ियों को अवसर मिलता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

Read More-IPL 2022: उमरान मलिक के फैन बन गए पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान, भारतीय टीम में जगह को लेकर की वकालत

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *