IPL 2022: वसीम जाफर ने चुनी आईपीएल की बेस्ट प्लेइंग-11, हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

आईपीएल 2022 (IPL) का 15वां सीजन समाप्त हो चुका हैं। गुजरात टाइटंस के रूप में लीग को एक नई विजेता मिली हैं। आईपीएल का फाइनल हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला गया। राजस्थान सिर्फ 130 रन बनाने में कामयाब रही। शुभमन गिल के 45 नाबाद रन, हार्दिक पंड्या के 34 और डेविड मिलर के 32 नाबाद रन से गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में ही 7 विकटों से यह मुकाबला और अपने पहले लीग के पहले आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं। वसीम जाफर ने आईपीएल की अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 की लिस्ट साझा की हैं।
बटलर और केएल राहुल को ओपनिंग बैट्समैन के रूप में शामिल किया

वासिम जाफर ने आईपीएल खत्म होने के बाद इस सीजन की अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 की लिस्ट साझा की हैं। नॉट जस्ट क्रिकेट शो पर बात करते हुए वासिम जाफर ने अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया-
केएल राहुल और जोस बटलर ने इस सीजन ओपनिंग बैट्समैन के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बटलर 863 रन और राहुल 616 रन के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले और दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। केएल राहुल और जोस बटलर को वसीम जाफर ने ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में चुना हैं। नंबर-3 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को जाफर ने रखा हैं। संजू ने इस सीजन 17 मैचों में 458 रन बनाए हैं।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को मिली कप्तानी

वसीम जाफर ने अपने प्लेइंग इलेवन में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या को कप्तान चुना हैं। इस सीजन हार्दिक अच्छी कप्तानी करते हुए नज़र आए हैं। बतौर किसी टीम के कप्तान के रूप में यह उनका पहला सीजन था। और इस सीजन में उन्होने अपनी टीम को ट्रॉफी जितवाई। फिनिशर के रूप में जाफर में लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर और दिनेश कार्तिक को चुना हैं। तीनों ही बल्लेबाज कमाल के फॉर्म में दिखें हैं।
गेंदबाजी क्रम में वसीम जाफऱ ने इनको दी है जगह
![]()
गेंदबाजी क्रम में वसीम जाफर ने आरसीबी के खिलाड़ी हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा को चुना हैं। इसके बाद पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी को भी वसीम जाफर ने चुना हैं और अंत में पर्पल कैप विजेता युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर जाफर की प्लेइंग इलेवन पूरी होती हैं।
Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंडया,
