IPL 2022: उमरान मलिक ने किया बड़ा खुलासा, बताया विराट कोहली ने उन्हें क्या दिया था सलाह, जल्द भारतीय टीम में मिलेगी जगह

आईपीएल (IPL) क्रिकेट के रोमांच के साथ युवा खिलाड़ियाें को निखारने का एक जरिया भी है। इसमें INDIAN CERICKET TEAM के सीनियर खिलाड़ियाें की ओर से टिप्स दिए जाने की अच्छी परंपरा है। इससे युवा खिलाड़ियों का उत्साह तो बढ़ता ही है, साथ ही टिप्स पर अमल करके उनके प्रदर्शन में निखार भी आता है। अभी हाल ही में आईपीएल (IPL) के सबसे तेज गेंदबाज ने विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के दिए गए टिप्स को बयान किया है। युवा गेंदबाज को विराट ने टीम इंडिया में शामिल होने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं
आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाज है उमरान मलिक

आईपीएल (IPL) का 15 वां सीजन 26 मार्च से शुरू हाे रहा है। पिछले आईपीएल (IPL) में बेहतर प्रदर्शन न करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) नई तरह से तैयारियों में जुटी है। पिछली बार के खराब प्रदर्शन कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर अधिकांश नए खिलाड़ियों को इस बार चुना है। इसमें केन विलियमसन, उमरान मलिक और अब्दुल समद शामिल हैं।
उमरान मलिक एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछली सीरीज में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। साथ ही आईपीएल (IPL) में सबसे तेज फेंकने का श्रेय भी हासिल किया था। यही वजह रही होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) ने उनको रिटेन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) में शामिल होने से उत्साहित उमरान मलिक(UMRAN MALIK) ने फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करने के साथ विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के टिप्स को फैंस से साझा किया है।
जानिए विराट कोहली को लेकर क्या कहा उमराव मलिक ने

उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने बीते साल की बात साझा करते हुए बताया है कि
Tags: आईपीएल 2022, विराट कोहली, सनराइजर्स हैदराबाद,” उन्होंने फिटनेस और हार्ड वर्क को लेकर मुझे सलाह दी थी और कहा था कि यदि वो हार्ड वर्क करेंगे तो उनका समय भी जरूर आएगा। विराट ने कहा कि अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर काम करो। यदि तुम हार्ड वर्क करोगे तो टीम इंडिया की कैप तुमसे दूर नहीं होगी। वक्त आने पर तुम्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका जरूर मिलेगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के साथ मेरे कार्यकाल ने मेरे जीवन को बदल दिया है। मुझे गर्व होता है जब लोग मुझे और मेरी कड़ी मेहनत को सराहते हैं। इसका श्रेय आईपीएल (IPL) और हैदराबाद की टीम को जाता है।”
