IPL 2022: विराट कोहली के अद्भुत शॉट की सौरव गांगुली और जयशाह ने की जमकर तारीफ, दर्शकों ने भी सराहा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के एक शाट पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (SAURAV GANGULI) व सचिव जयशाह (JAISHAH) ने जमकर तारीफ की। दोनों बीसीसीआई के अधिकारी इस शॉट को देखकर ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। आइए जानते हैं विराट कोहली ने खेली थी कौन सी शॉट….
विराट कोहली ने खेली थी फ्लिक शॉट
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पहले बल्लेबाजी कर रही थी।टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PALSSIS) और विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए थे। शुरुआत में विराट कोहली अच्छे फार्म में लग रहे थे। पारी का दूसरा ओवर दुष्मंत चमीरा कर रहे थे। दुष्मंंत चमीरा ने एक फुल लेंथ गेंद डाली। इस गेंद को कोहली ने अपने पहले जैसे अंदाज में फ्लिक किया और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई।
इस शॉट को देखकर हर क्रिकेट फैंस खुश हो गया। यहां तक कि मैच देख रहे बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली व सचिव जयशाह भी इस शॉट की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके। इन दोनों ने विराट कोहली के इस शॉट पर आश्चर्य जताते हुए तालियां बजाईं। अब इसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विराट कोहली बना सके थे सिर्फ 25 रन
दरअसल विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ओपनिंग करने के साथ शुरुआत में जबदस्त फॉर्म में दिख रहे थे लेकिन कुछ ही देर बात उनको गेंदों को खेलने में परेशानी होने लगी। वे आवेश खान की एक गेंद का शिकार बन बैठे। विराट उस समय 24 गेंद पर 25 रन बना चुके थे।
हालांकि बाद में बल्लेबाजी करने आए रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 122 रन अकेले ही बना डाले। इसकी मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस जवाब में लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम 193 ही बना सकी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोंर मैच को जीत गई।
Tags: आईपीएल 2022, विराट कोहली, सौरव गांगुली,