IPL 2022: दिग्गज विराट कोहली से मदद मांगने पंहुचे युवा रितुराज गायकवाड़, तो सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडिय़ो

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपना 5वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) से जीत लिया है। मैच में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का जल्दी आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल (GLANNE MAXWELL) और नीचे के खिलाड़ी भी कुछ विशेष नहीं कर सके सके। हार के बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें कोहली रितुराज गायकवाड़ को बल्लेबाजी का गुर सिखा रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है वीडियो
दरअसल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) एक बार फिर रन नहीं बना सके। वो जोश हेजलवुड की एक गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इस पारी में मात्र 16 गेंदों पर 17 रन बना पाए थे। इससे पूर्व के 4 मैचों में रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) ने मात्र 16 रन बनाए हैं।
लगातार फ्लाप होने के बाद उनको इंटरनेशनल क्रिकेट के धुरंधरों ने अपनी राय दी है। मंगलावर को चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने के बाद रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) ने विराट कोहली (VIRAT KOHLI) से मुलाकात की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया।
रितुराज गायकवाड़ के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं विराट कोहली
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) के साथ जो वीडियो वायरल हो रहा है, उनमें विराट कोहली रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD) के कंधे पर हाथ रखे एक दोस्त की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो में रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWARD)को टिप्स भी दिए हैं। बता दें कि शिवम दूबे ने पिछले सीजन में ऑरेज कैप जीती थी।
उन्होंने 16 मैचों में 635 रन बना थे, जिसमें एक शतक व 5 अर्द्धशतक शामिल थे लेकिन इस सीजन में वो फ्लाप साबित हो रहे हैं। विशेषज्ञोंं ने अब तक जो बात बताई है उसमें बताया गया है कि रितुराज उछाल भरी पिच पर स्विंग होती तेज गेंदों को जज नहीं कर पा रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके फुटवर्क में दिक्कत आई है। इसके लिए उन्होंने विराट कोहली (VIRAT KOHLI) से मदद की गुहार लगाई है हालांकि इस समय विराट कोहली भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।