भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के खास दोस्त 4 साल बाद आईपीएल में लौट आए हैं। उनको गुजरात टाइंटस (GT) ने मौका दिया है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पहले मैच में खेलते हुए इस खिलाड़ी ने अपने 2 विकेट लिए हैं। गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ होने वाले मैच की अपने टीम में दो बदलाव किए हैं। इसमें यश दयाल (YASH DYAL ) की जगह प्रदीप सांगवान (PRDEEP SANGWAN) व अभिनव मनोहर (ABHINAV MANOHAR) की जगह साईं सुदर्शन (SAI SUDERSHAN) को मौका दिया है।
प्रदीप सांगवान ने 5 साल पहले गुजरात लायंस की टीम का रहे थे हिस्सा

प्रदीप सांंगवान (PRDEEP SANGWAN) ने वर्ष गुजरात लाॅयंस की ओर से हिस्सा लिए थे। उस सीजन में प्रदीप सांगवान (PRDEEP SANGWAN) ने 5 मैच खेलते हुए 5 विकेट लिए थे। इसके बाद से अब तक प्रदीप सांंगवान को आईपीएल में मौका नहीं मिल पाया था। इस वर्ष गुजरात टाइटंस (GT) ने उनको दोबारा बेस मूल्य पर खरीदा है।
4 साल बाद आईपीएल (IPL) में लौटने के बाद पहले ही मैच में उन्होंने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS)को शून्य पर आउट किया था। इसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे रजत पाटीदार को आउट कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
प्रदीप सांगवान व विराट कोहली कई सालों तक रहे रूम पार्टनर

प्रदीप सांगवान(PRDEEP SANGWAN) व विराट कोहली (VIRAT KOHLI) एक समय में दिल्ली के लिए खेला करते थे। दोनों खिलाड़ियाें ने घरेलू क्रिकेट साथ-साथ खेला है। इस दौरान दोनों खिलाड़ी एक साथ रहा करते थे। प्रदीप सांगवान (PRDEEP SANGWAN) वर्ष 2008 में आईपीएल का हिस्सा बने थे, तब वो अंडर 19 खेल रहे थे।
ड्राफ्ट के जरिए प्रदीप को दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने साथ जोड़ा था। साथ ही ड्राफ्ट के जरिए विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लिया था और तब से वो इस टीम के साथ ही हैं। इस बीच प्रदीप सांगवान 4 अलग-अलग फ्रेंचाइजी की तरफ से आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होंने सबसे अधिक 28 मैच दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेले हैं।

Leave a Reply