IPL 2022: कप्तानी छोड़ने के बाद दिग्गज विराट कोहली का नहीं चल रहा बल्ला, रिकॉर्ड दे रहे हैं इस बात की गवाही

By Shadab Ahmad On April 14th, 2022
विराट कोहली

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कप्तानी छोड़ देने के बाद भी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का बल्ला अब तक नहीं चल पाया है। अपने शुरुआती 5 मैच में विराट कुछ विशेष करता नहीं  दिख रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच में वो 1 रन पर आउट हो गए। इससे फैंस काफी निराश हो गए हैं। हालांकि आईपीएल (IPL) में विराट का शानदार रिकॉर्ड रहा है, इसके बाद भी उनके बल्ले से रन निकलता नहीं दिख रहा है।

विराट कोहली ने इस आईपीएल सीजन में बनाए हैं 107 रन

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पिछले दो साल से आउट ऑफ फार्म चल रहे हैं। वर्ष 2019 से उन्होंने कोई शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं लगाया है। इसका परिणाम यह रहा है कि एक के बाद करके उनको भारतीय टीम के तीनों फार्मेट की कप्तानी से हटा दिया गया है। आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी उन्होंने खुद छोड़ दी है।

इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल (IPL) के इस सीजन में विराट का बल्ला बोल सकता है। अब वो हर प्रकार से बिल्कुल फ्री हैं, इसके बाद भी उनका बल्ला न चलने से फैंस में काफी निराशा हैं। आईपीएल (IPL) के इस सीजन में विराट कोहली ने अब तक 5 मैच में 26.75 की औसत से मात्र 107 रन बनाए हैं।

आईपीएल में शानदार रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड

आईपीएल हो इंटरनेशनल क्रिकेट, विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की पहचान एक स्टार बल्लेबाज के रूप में है। विराट अकेले ही किसी भी मैच को एकतरफा जिताने का माद्दा रखते हैं। अभी तक आईपीएल में किंग कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 6390 रन बनाए हैं। विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

कोहली ने वर्ष 2016 के सीजन में सबसे ज्यादा 975 रन बनाए है, यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। इतना सब कुछ होने के बाद भी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अपने बल्ले से बोलते नहीं दिख रहे हैं। बतौर कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने 140 मैच में से 66 मैच जिताने में कामयाब हुए लेकिन एक बार भी खिताब को नहीं जिता पाए हैं। यह सब कुछ तब सही होगा जब किंग कोहली का बल्ला एक बार फिर से बोलना शुरू करेगा।

Tags: आईपीएल 2022, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,
Exit mobile version