रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में कई बड़े बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वे कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं। लेकिन डिविलियर्स ने पिछले साल ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास लिया है। हालांकि अब एक बार फिर से वे आईपीएल में दिखाई दे सकते हैं। विराट कोहली को उम्मीद है कि उनके दोस्त डिविलियर्स अगले साल किसी भूमिका में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में लौटेंगे।
कैसा रहा है एबी डिविलियर्स का आईपीएल करियर

एबी डिविलियर्स का आईपीएल करियर बहुत ही शानदार रहा है। डिविलियर्स ने 184 मुकाबलों में 5162 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं। डिविलियर्स का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 133 रन रहा है। वे इस टूर्नामेंट में 413 चौके और 251 छक्के लगा चुके हैं।ख़ास बात है कि डिविलियर्स ने कोहली के साथ कई मौकों पर दमदार बैटिंग की है। हालांकि अब वे वापसी के बाद किसी नई भूमिका में नजर आएंगे ये देखने वाली बात होगी।
कोहली ने कहा – एबी डिविलियर्स की आती है याद

कोहली ने आरसीबी के ट्विटर हैंडल पर हल्के फुल्के अंदाज में की गई बातचीत में कहा कि,
‘‘ मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं उससे नियमित बात करता हूं। वह हाल ही में अपने परिवार के साथ गोल्फ देखने अमेरिका गए थे। वह आरसीबी के प्रदर्शन पर नजर रखते है और उम्मीद है कि अगले साल किसी भूमिका में टीम के साथ होगा।’’
मालूम हो कि कोहली के आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के बाद फाफ डू प्लेसिस ने टीम की कमान संभाली। फाफ के बारे में और अपनी आलोचना पर कोहली ने कहा कि,
” वे मेरी जगह नहीं ले सकते और जो मैं सोचता हूं, वैसा नहीं सोच सकते। उन पलों को नहीं जी सकते। मैं या तो टीवी की आवाज बंद कर देता हूं या उनकी बात पर ध्यान नहीं देता। फाफ और मैं एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। हमारा आपसी तालमेल बहुत अच्छा है।’’

Leave a Reply