IPL 2022: उमरान मलिक के फैन बन गए पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान, भारतीय टीम में जगह को लेकर की वकालत

By Shadab Ahmad On April 17th, 2022
उमरान मलिक के फैन बन गए पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (UMRAN MALIK) की गेंदबाजी की तारीफ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने की है। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेटर जल्द ही भारतीय टीम में अपना नाम बड़ा करेगा। साथ ही सलाह दी है कि इस गेंदबाज को टी 20 विश्वकप में शामिल किया जाना चाहिए। यह ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) की उछाल भरी पिचों पर बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है।

श्रेयस अय्यर को बोल्ड करने के बाद चर्चा में आए उमरान मलिक

शुक्रवार को आईपीएल (IPL) के 25वें मैच में खेलते हुए उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने 2 विकेट लिए हैं। साथ ही लगभग 153 किमी प्रति घंटा की स्पीड से सबसे तेज गेंद फेंकी है। सामान्य रूप से 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे है। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को उन्होंने जिस तरह से बोल्ड किया है, इसको क्रिकेट फैंस व पूर्व खिलाड़ी देखकर दंग हैं।

सभी मान रहे हैं कि उमरान मलिक (UMRAN MALIK) में स्पीड के साथ अच्छी गेंदबाजी के हुनर भी है। उनकी गेंदबाजी की  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (RASHID LATIF) ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय तेज बॉलर जल्द ही छोटे फार्मेट में अपना स्थान पक्का कर लेगा। उन्होंने उमरान मलिक (UMRAN MALIK) की गेंदबाजी देखने के बाद उनको टी20 विश्व कप में मौका दिए जाने की बात कही है।

राशिद लतीफ ने कहा कि सफेद गेंद से अपना बड़ा नाम बना सकते हैं उमरान मलिक

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि

आईपीएल (IPL 2022) के बाद वे फिर से इंटरनेशनल मैचों की तैयारी शुरू करेंगे, हमारे पास एक एशिया कप और फिर विश्व कप है, उन्हें उनमें से किसी एक में आजमाना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर वह आसानी से एशियाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं, चाहे वे श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान या भारत के किसी भी खिलाड़ी के हों। हो सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई उसे खेल सकें।

वह ऑस्ट्रलिया में बहुत उपयोगी गेंदबाज हो सकता है, क्योंकि बल्लेबाजों को आजकल ऐसी तेज गेंदबाजी का सामना करने की आदत नहीं है। आप मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस को देखें, शाहीन अफरीदी गेंद को वास्तव में अच्छी तरह से स्विंग करते हैं लेकिन वह 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हैं। हारिस हैं लेकिन उनका बाउंसर उतना प्रभावी नहीं है जितना कि वह अपनी फुल लेंथ के साथ हैं।  भविष्य में सफेद गेंद से उमरान अपना बड़ा नाम बना सकते हैं।”

Tags: आईपीएल 2022, उमरान मलिक, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version