उमेश यादव ने अपनी सफलता के पीछे की वजह बताई, गेंदबाजी को लेकर किया बड़ा खुलासा
IPL 2022 UMESH YADAV KKR vs PBKS

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सीजन का 8वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें आमने-सामने नजर आई. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. उमेश यादव ने मैन ऑफ द मैच बनने के बाद बड़ा खुलासा किया है.

उमेश यादव ने अपनी सफलता के पीछे की वजह बताई

IPL 2022 UMESH YADAV KKR vs PBKS

इस सीजन खेले गए 3 मैचों में से 2 बार कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) को जीत मिली हैं. दोनो बार ही उमेश यादव (UMESH YADAV) को मैन ऑफ द मैच बनाया गया है. जिसके बारे में उमेश ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“मुझे कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. उम्र बढ़ रही है और जब आप जानते हैं कि आप सिर्फ एक प्रारूप में खेलते हैं, तो मैं अधिक से अधिक गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं. जब कोई अभ्यास में सुधार करता है तो वह मैच के दौरान भी अच्छा करता है. मैंने नहीं सोचा था कि मयंक अपनी पहली गेंद पर ही मुझ पर चार्ज करेंगे. उन्होंने नेट्स में मेरे साथ काफी खेला है. मुझे पता था कि वह बैकफुट से खेलेंगे और वहीं पर मैं फुल लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहता था.”

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इन्हें दिया सफलता का श्रेय

IPL 2022 KKR vs PBKS STAT UMESH YADAV

लगातार उमेश यादव (UMESH YADAV) अपनी गाति को बरकरार रखते हुए सफलता हासिल कर रहे हैं. जिसके बारें में अब उन्होने बात की है. अपनी सफलता का श्रेय कोचों को देते हुए उमेश ने कहा कि-

” अब जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे कोचों के साथ अभ्यास करने के कारण हुआ है. अगर आप 140kph की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, तो आपको सटीक होने की जरूरत है, आपको स्टंप्स पर गेंदबाजी करने की जरूरत है.”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *