आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 28वां मुकाबला आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम आमने-सामने नजर थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया.
पंजाब किंग्स ने दिया था 151 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए कप्तान शिखर धवन मात्र 8 रन ही बना सके. वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 14 तो वहीं जॉनी बैरेस्टो (JONNY BAIRSTOW) ने सिर्फ 12 रन ही जोड़े. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे लियाम लिविंगस्टोन ने 60 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसके बाद ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH) ने 13 रन तो वहीं जीतेश शर्मा ने मात्र 11 रनों की पारी खेली.
शाहरुख़ खान (SHAHRUKH KHAN) ने 26 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही पंजाब किंग्स की टीम 151 रन ही बना सकी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट तो वहीं उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं टी नटराजन (T NATARAJAN) और जगदीश सुचित ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लगाया जीत का चौका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के लिए कप्तान केन विलियमसन मात्र 3 रन ही बना कर पवेलियन लौट गए. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 31 रनों की पारी खेली. वहीं राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने भी 34 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जिसके बाद एडन मार्क्रम ने 41 रन बनाए तो वहीं निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने भी 35 रनों की अहम पारी खेली.
जिसके कारण ही हैदराबाद की टीम ने मैच को 7 विकेट से जीत लिया. जिसके साथ ही इस टीम ने भी जीत का चौका लगा दिया. इस बीच राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) ने भी 1 विकेट हासिल किया है.

Leave a Reply