IPL 2022, SRH vs PBKS: केन विलियमसन की जगह ये खिलाड़ी होगा सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान, ऐसी होगी प्लेइंग 11

By Twinkle Chaturvedi On May 22nd, 2022
एडन मार्क्रम

आईपीएल 2022 का 70वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के बीच 22 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ के रेस से बाहर हो चुकी है। केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस से 3 रनों से जीत कर आ रही है, तो वहीं पंजाब किंग्स अपना पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से 17 रनों से हार कर आ रही हैं। दोनो टीमें लीग चरण के अपने इस आखिरी मैच को शानदार तरीके से खत्म करने की ओर जाना चाहेगी।

केन विलियमसन की जगह निकोलस पूरन संभालते दिखेंगे हैदराबाद की कप्तानी

IPL 2022: Markram, Pooran lead Sunrisers Hyderabad to fourth straight win | Ipl – Gulf News

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन जो आईपीएल 2022 के लीग चरण के आखिरी मुकाबले से बाहर होकर अपने स्वदेश न्यूजीलैंड वापस जा चुके हैं। केन विलियमसन की जगह निकोलस पूरन को हैदराबाद की मैनेंजमेंट टीम कप्तानी सौंप सकती हैं। निकोलस पूरन जो अभी हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के वनडे एवं टी-20 कप्तान नियुक्त किए गए हैं, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी के लिए प्रबल दावेदार नज़र आ रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन का आखिरी मुकाबला पंजाब के साथ खेलने वाली है, हैदराबाद ने अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 रनों से जीता था। बॉलिंग यूनिट में उमरान मलिक के शानदार प्रदर्शन और बल्लेबाजी में प्रियम गर्ग और राहुल त्रिपाठी के प्रदर्शन ने हैदराबाद को शानदार जीत दिलाई थी।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन

Bhuvneshwar Kumar First Choice For Sunrisers Hyderabad New Captain IPL 2022 | Sunrisers Hyderabad: इस खिलाड़ी को मिलेगी SRH की कमान? IPL में पहले भी दिखा चुका है अपनी कप्तानी के जलवे |

अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, फजल्हक फारूकी, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक।

सनराइजर्स हैदराबाद इस वक्त 13 मैचों में 12 अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर मौजूद है, तो पंजाब किंग्स 13 मैचों में 12 अंकों के साथ सातवें नंबर पर मौजूद है। हैदराबाद और पंजाब इस सीजन आपस में एक बार टकराई है, जिसमें हैदराबाद ने पंजाब को 7 विकटों से हराया था।

Tags: आईपीएल 2022, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद,