IPL 2022, SRH vs MI: मुंबई इंडियंस को मात्र 3 रनो से हराकर हैदराबाद ने प्लेऑफ की रेस को बनाया रोमांचक, 3 टीमें हुई अब रेस से बाहर

By Akash Ranjan On May 18th, 2022
IPL 2022, SRH vs MI: मुंबई इंडियंस को मात्र 3 रनो से हराकर हैदराबाद ने प्लेऑफ की रेस को बनाया रोमांचक, 3 टीमें हुई अब रेस से बाहर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने राहुल त्रिपाठी की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया। इसक जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई। अंत में हैदराबाद ने इस मैच को 3 रन से अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने किया निराशा

194 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की। इस दौरान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। हालांकि इस मैच में भी अर्धशतक का करीब आने के बाद रोहित फिफ्टी नहीं बना पाए और 48 रन बना कर आउट हो गए। उन्हें सुंदर ने अपना शिकार बनाया। उनके आउट होने के बाद ईशान किशन भी 43 रन बना कर आउट हो गए। उन्हें उमरान मलिक ने अपना शिकार बनाया।

मुंबई टीम के टिम डेविड ने स्कोर को आगे बढ़ाया। उन्होंने 18 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ तेज़ी से रन बना सका। टीम को आखिरी के 2 ओवर में 19 रन चाहिए थे लेकिन डेविड के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस का कोई बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और टीम को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइटंस की टीम टॉप पर है बरकरार

टेबल में दूसरे स्थान पर अब राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम का कब्ज़ा हो गया है। लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम अब तीसरे पायदान पर खिसक गई है। सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब नंबर 8 पर खिसक गई है। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर चौथे पर आ गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस लिस्ट में अब पांचवें पायदान पर लुढ़क गई है।

इस बीच गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम पहले नंबर पर नजर आ रही है। कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम नंबर अब 6 नंबर पर पहुंच गई है। पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की टीम आखिरी स्थान पर अभी भी बनी हुई हैं।

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version