IPL 2022, SRH vs MI: हैदराबाद को प्लेऑफ से बाहर करने के लिए इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस, दिखेगा टीम में बड़ा बदलाव

By Twinkle Chaturvedi On May 17th, 2022
मुंबई इंडियंस (आईपीएल)

आईपीएल 2022 का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के  बीच 17 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) से 5 विकटों से जीत कर आ रही है तो वहीं दूसरी सनराइजर्स हैदराबाद अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) से 54 रनों से हार कर आ रही है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास सिर्फ यही एक मौका है।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत से आत्मविश्वास से भरी होगी मुंबई

MI vs RR IPL 2022 Match Prediction: Mumbai Indians in danger of losing their ninth in a row, Rajasthan will not be easy to overcome | India Rag

मुबंई इंडियंस ने अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला था जिसे मुंबई ने 5 विकटों से अपने नाम किया था। मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनो ही उम्दा हुई थी। गेंदबाज़ डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ और भारतीय युवा गेंदबाज कुमार कार्तिकेय के शानदार बॉलिंग अटैक के सामने चेन्नई सुपर किंग्स 97 के स्कोर पर ऑल आऊट हो गई थी।

दूसरी पारी की शुरूआत में चेन्नई ने मुंबई को शुरूआती घांव दिए विकटें चटकाकर लेकिन भारतीय युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा के नाबाद 34 रनों की पारी से मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 5 विकटों से जीत लिया था। इस सीजन मुंबई अपना चैंपियन गेम दिखाने में असफल रही है इस बार 12 मैचों में सिर्फ 3 में ही मुंबई को जीत मिली है। चेन्नई के खिलाफ जीत से मुंबई को आत्मविश्वास मिला होगा जिससे वो सीजन के बचे मुकाबलों में इस्तेमाल कर सीजन को अच्छे नोट में खत्म करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन

Mumbai Indians (MI) Squad IPL 2022, Matches, Player List, Schedule

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ट्रिस्टन स्टब्स की जगह फेबियन एलन और रमनदीप सिंह की जगह अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR)  को मौका दे सकती है।

ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, फेबियन एलन, तिलक वर्मा, डेनियल सैम्स, रितिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा, सनराइजर्स हैदराबाद,