IPL 2022, SRH vs MI: मुंबई इंडियंस करेगी टीम में ये बड़ा बदलाव, इस युवा खिलाड़ी को मिलेगा आईपीएल में डेब्यू का मौका

By Twinkle Chaturvedi On May 17th, 2022
IPL 2022, SRH vs MI: मुंबई इंडियंस करेगी टीम में ये बड़ा बदलाव, इस युवा खिलाड़ी को मिलेगा आईपीएल में डेब्यू का मौका

आईपीएल 2022 का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के  बीच 17 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) से 5 विकटों से जीत कर आ रही है तो वहीं दूसरी सनराइजर्स हैदराबाद अपना पिछला मुकाबला कोलकत्ता नाइट राइडर्स (KKR) से 54 रनों से हार कर आ रही है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास सिर्फ यही एक मौका है।

मुंबई इडियंस कर सकती है ये बड़े बदलाव

IPL 2022: Will Arjun Tendulkar Make His IPL Debut Today? - Rediff Cricket

मुबंई इंडियंस ने अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला था जिसे मुंबई ने 5 विकटों से अपने नाम किया था। मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनो ही उम्दा हुई थी। गेंदबाज़ डेनियल सैम्स (DANIEL SAMS) , रिले मेरेडिथ (RILEY MEREDITH) और भारतीय युवा गेंदबाज कुमार कार्तिकेय (KUMAR KARTIKEYA)  के शानदार बॉलिंग अटैक के सामने चेन्नई सुपर किंग्स 97 के स्कोर पर ऑल आऊट हो गई थी। भारतीय युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (TILAK VERMA) के नाबाद 34 रनों की पारी से मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 5 विकटों से जीत लिया था।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ट्रिस्टन स्टब्स (TRISTAN STUBBS) की जगह फेबियन एलन (FABIAN ALLEN)और रमनदीप सिंह (RAMANDEEP SINGH) की जगह अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR)  को मौका दे सकती है। मुंबई इंडियंस ने हमेशा युवा खिलाड़ियों में भरोसा जताया है अर्जुन ने अब तक मुंबई के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी बेंच की ताकत को आजमाने के लिए मुंबई अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकती है।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: 3 Players on whom Mumbai Indians should have spent more and bought them in the auction

ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, फेबियन एलन, तिलक वर्मा, डेनियल सैम्स, रितिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा, सनराइजर्स हैदराबाद,