IPL 2022, SRH vs LSG: शानदार जीत के बाद भी लखनऊ सुपरजांयट को पॉइंटस टेबल में नहीं हुआ फायदा, हैदराबाद को हुआ बड़ा नुकसान

By Aditya tiwari On April 5th, 2022

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 12वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नहीं कर पाई और 12 रनों से मैच हार गई. पॉइंटस टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है.

जीत के बाद भी पॉइंटस टेबल में लखनऊ सुपरजांयट को बड़ा फायदा नहीं

दीपक हुड्डा ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन, इस मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड

IPL 2022 SRH vs LSG DEEPAK HOODA

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट की टीम के लिए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने 68 रनों की पारी खेली. वहीं दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने भी 51 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही लखनऊ सुपरजांयट की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर (WASINGTON SUNDAR) ने 2 अहम विकेट अपने नाम किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने 44 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी उनकी टीम 12 रनों से मैच हार गई. आवेश खान (AVESH KHAN) ने 4 विकेट अपने नाम किया. नंबर 5 अब जीत के बाद लखनऊ सुपरजांयट की टीम नजर आ रही है. वहीं पॉइंटस टेबल में आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद नजर आ रही है.

राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर दावा बरकरार

लगातार तीसरी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को पॉइंटस टेबल में हुआ नुकसान

IPL 2022 PBKS vs CSK POINTS TABLE

11वें मैच के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पॉइटंस टेबल में राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नंबर 1 पर नजर आ रही है. इस टीम के भी 4 अंक हैं. नंबर 2 पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम तो वहीं नंबर 3 पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम 4-4 अंको के साथ बनी हुई हैं. नंबर 4 पर पंजाब किंग्स अब नजर आ रही है, जिनके भी 4 अंक हैं.

इस बीच छठे स्थान दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने भी 2 अंको के साथ अपने पास रखा है. नंबर 7 पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम मौजूद है. वहीं नंबर 8 पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) तो वहीं 9वें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपरजांयट, सनराइजर्स हैदराबाद,