IPL 2022, SRH vs GT: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के बाद बदल दिया पॉइंटस टेबल का खेल, गुजरात टाइटंस को हुआ नुकसान

By Aditya tiwari On April 12th, 2022
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के बाद बदल दिया पॉइंटस टेबल का खेल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 21वां मुकाबला आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.

गुजरात टाइटंस को पॉइटंस टेबल में हुआ बड़ा नुकसान

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने 50 रनों की पारी खेली. लेकिन उन्होंने बेहद धीमी पारी खेली.जिसके कारण ही गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने 20 ओवर में 162 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 57 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम पॉइटंस टेबल में नंबर 5 पर पंहुच गयी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नंबर 8 पर नजर आ रही है.

राजस्थान रॉयल्स टॉप पर आ रही है नजर

युजवेंद्र चहल

नंबर 3 पर अब फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम नजर आ रही है, जिनके भी 6 अंक हैं. पॉइटंस टेबल में टॉप पर अब राजस्थान रॉयल्स नजर आ रही है. जबकि दूसरे स्थान पर केकेआर (KKR) की टीम नजर आ रही है. नंबर 4 पर लखनऊ की टीम तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम नंबर 6 पर पंहुच गई हैं.

इस बीच पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम 7वें नंबर पर नजर आ रही है. आखिरी पायदान पर अब चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम नजर आ रही है, जबकि 9वें नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम नजर आ रही है. की टीम नंबर 4 पर नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के बाद बदल दिया पॉइंटस टेबल का खेल

ipl-2022-srh-vs-gt POINTS TABLE

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद,