IPL 2022: कोलकाता नाईट राइडर्स की हार पर मलिक शाहरुख खान ने कही चौकाने वाली बात, कहा ऐसे हारो

By Shadab Ahmad On April 20th, 2022
शाहरुख खान

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की चौथी हार के बाद टीम के सह मालिक शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) ने  सोशल मीडिया के जरिए अपने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की है। उन्होंने लिखा है कि हमें हारना है तो यह सही तरीका है। बता दें कि कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) से 7 रन से मैच हार गई थी। आखिरी ओवर में टीम को 11 रन चाहिए थे कि ओबेद मौकाय (OBED MCCOY) ने दोनों विकेट झटक कर राजस्थान रॉयल्स  (RR) को विजय दिला दी।

शाहरुख खान ने कहा सिर ऊंचा रखो

मैच के बाद शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कोलकाता नाईट राइडर्स  (KKR) के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की है। शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि

“आप सभी ने अच्छा खेला।  श्रेयस अय्यर, आरोन फिंच और उमेश यादव का शानदार प्रयास। सुनील नारायण को 150वें मैच के लिए और ब्रेंडन मैक्कुलम को 15 साल पहले खेली गई उस शानदार पारी के लिए बधाई। मुझे पता है हम हार गए हैं लेकिन अगर हमें हारना ही है तो यह सही तरीका है। सिर ऊंचा रखो”

बता दें कि कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने इस सीजन अभी तक 7  में सिर्फ 3  मैच जीते हैं।  6 अंकों के साथ श्रेयस अय्यर (SHREAYS IYER) की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम 10 टीमों की अंकतालिका में छठे नंबर पर है। इस मुकाबले में श्रेयस ने 51 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली , लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

कोलकाता ने शाहरुख के पोस्ट पर दिया जवाब

शाहरुख के इस ट्वीट के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने दिल वाले इमोजी के साथ ट्वीट किया। ‘ आखिरी दम तक, आखिरी रन तक।’  बता दें कि सुनील नारायण (SUNIL NARIEN) का यह 150वां आईपीएल (IPL) मैच था। दूसरी ओर सोमवार को आईपीएल (IPL) का जन्मदिन थ।  18 अप्रैल 2008 को आईपीएल(IPL) पहला मैच खेला गया था।

इस मुकाबले में मैकुलम ने कोलकाता की ओर से खेलते हुए यादगार शतकीय पारी खेली थी। हालांकि जैसे-जैसे आईपीएल(IPL) के मैच खत्म हो रहे हैं कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)  का प्रदर्शन खराब होता जा रहा है।

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, शाहरुख़ खान,