IPL 2022: आईपीएल 2022 में ये 5 महिला एंकर्स दिखाएंगी अपना जलवा, बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी इनके आगे हैं फेल

By SM Staff On March 22nd, 2022
आईपीएल 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) मात्र 4 दिनों के बाद शुरू होने वाला है. 26 मार्च को होने वाले इस त्यौहार में क्रिकेट तो देखने को मिलता ही है बल्कि साथ साथ स्टेडियम में चीयरलीडर्स और बीच बीच में सेलीब्रिटी को नजर आना भी दर्शकों को मनोरंजन से भर देता है, जहाँ क्रिकेट बहुत अधिक रोमांचक नजर आने लगता है. इसी त्यौहार में जब महिला एंकर्स दिखाई पड़ेंगी तो आईपीएल के इस महोत्सव में चार चाँद लग जाएंगे. आइए जानते है आईपीएल 2022 की इन 5 महिला एंकर्स के बारे में.

यहां जानिए इन 5 महिला एंकर्स के बारें में

संजना गणेशन (SANJANA GANESAN), भारत की टॉप एंकर्स में से एक है. पिछले साल ही उन्होंने भारत में तेज गेदबाजी के किंग गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ गोवा में शादी रचाई थी. फिलहाल अभी वह न्यूजीलैंड में महिला विश्व  कप (WOMEN’S WORLD CUP) कवर कर रही हैं। वहां से लौटते ही संजना आईपीएल 2022 के मैचों को कवर करती नजर आएंगी.

वहीं भारतीय मूल की नशप्रीत कौर (NASHPREET KAUR) जोकि ऑस्ट्रेलिया की नागरिक है। उन्होंने 2014 में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी. नशप्रीत को आईपीएल 2020 से नई पहचान मिली और आज वो एक उम्दा एंकर के तौर पे जानी जाती है.

उत्तराखंड की रहने वाली तान्या पुरोहित ने गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की और उसके बाद फिल्मों की तलाश में मुंबई आ गईं। अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच-10 में भी उन्होंने छोटी सी भूमिका अदा की है. अपने संघर्ष के दौरान उनको सबसे बड़ा मौका तब मिला जब वो आईपीएल में होस्ट करने लगीं. अब तान्या क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक जाना माना नाम बन चुकी हैं.

मयंती लेंगर लंबे समय के बाद आईपीएल 2022 में कर रही हैं वापसी

यह नाम विश्व क्रिकेट प्रेमियों के लिए कोई नया नहीं है, सालों से वो एंकरिंग की दुनिया में तहलका मचाए हुए हैं. मगर भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती इस वक्त एंकरिंग से दूर दिखाई पड़ रही थीं , इसकी सबसे बड़ी वजह उनका माँ बनना बताया जा रहा था. आईपीएल 2022 में वो नजर आएंगी या नहीं इसकी पुख्ता जानकरी तो नहीं अभी तक आ पाई है, मगर वो इस सीजन अगर टेलीविजन पर दिखाई देती हैं तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात होगी.

वहीं नेरोली मीडोस लगातार स्टार ब्रॉडकास्टर्स के पसंदीदा एंकर्स बनी हुई हैं। क्रिकेट के साथ-साथ उनके पास अन्य खेलों की एंकरिंग का भीअच्छा अनुभव है। किसी जमाने में वह पूरे समय जर्नलिज्म किया करती थींऔर अब आईपीएल की एक मशहूर एंकर बन चुकी हैं.

 
Tags: आईपीएल 2022, तान्या पुरोहित, मयंती लेंगर, संजना गणेशन,
Exit mobile version