पिछले आईपीएल(IPL) सीजन में महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) के स्टार खिलाड़ी सैम करन (SAM CURRAN) ने कहा कि इस वर्ष आईपीएल में भाग न लेने का फैसला बिल्कुल सही था। उन्होंने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है। सैम करन ने मेगा ऑक्शन से पहले ही अपना नाम आईपीएल 2022 (IPL 2022) से वापस ले लिया था। अंंदाजा यह लगाया जा रहा था कि बायो बबल की वजह से सैम ने अपना नाम वापस ले लिया है।
बायो बबल नहीं थी सैम करन के वापसी की वजह

अब सैम करन (SAM CURRAN) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) न खेलने की वजह खुद बता दी है। इससे पूर्व कई विदेशी खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिए थे, इसकी मुख्य वजह बायो बबल को माना जा रहा था लेकिन सैम करन ने आईपीएल (IPL) न खेलने का कारण बायो बबल नहीं बताया है । उन्होंने बताया है कि
‘अपने क्रिकेट जीवन में कभी भी उनको इतनी गहरी चोट कभी नहीं लगी। वो इस समय अपने कैरियर की सबसे गंभीर चोट से उभर रहे हैं। उनकी पीठ में इंजरी हुई है, जिसके लिए आईपीएल खेलना जल्दबाजी होगी। इसलिए उन्होंने इस साल आईपीएल से दूरी बनाना उचित समझा हैं।’
टी 20 विश्वकप तक खुद की चाहते हैं वापसी सैम करन

सैम करन (SAM CURRAN) ने बताया है कि अगले हफ्ते की एजबेस्टन में वारविकशर के खिलाफ सरे के काउंटी चैम्पियनशिप के टूर्नामेंट से शुरुआती मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहते हैं। इसके साथ ही जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा बनना व आगामी टी20 विश्व कप में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि
‘घर से बैठकर आईपीएल देखना बहुत निराशजनक है। आईपीएल न खेलने के लिए काफी निराश भी है। हम मेगा ऑक्शन का हिस्सा होना चाहते थे। लेकिन अब जब पीछे मुड़कर देखते है तब ये काफी जल्दबाजी हो जाती। इसलिए उन्होंने आईपीएल 2022 से बाहर रहना सही समझा है।’

