IPL 2022, RR vs KKR: राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में कर सकती है बड़ा बदलाव, दिग्गज को करेंगे बाहर

By Shadab Ahmad On May 2nd, 2022
IPL 2022: बाकी टीमों की मेगा ऑक्शन में इन 3 बड़ी गलतियों के कारण राजस्थान रॉयल्स जीतेगी आईपीएल का यह सीजन

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का 47वां मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (RR vs KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इस सीजन का यह दूसरा मैच होगा। पहला मैच 18 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7 विकेट से जीता था। मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BATTLER) ने शानदार बल्लेबाजी की थी। अब इस मैच को जीत कर राजस्थान रॉयल्स (RR) प्ले ऑफ तक पहुंचने के मार्ग को पूरी तरह से साफ करना चाहेगा।

जोस बटलर के साथ देवदत्त पडिक्कल को खेलनी होगी लंबी पारी

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर (JOS BATTLER) पूरे फॉर्म में हैं। अब तक 9 मैचों में 3 शतक व 3 अर्द्धशतक के साथ 566 रन बना चुके हैं लेकिन दूसरे ओर टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल(DEVDATT PADIKKAL) का बल्ला न चलना टीम के लिए मुसीबत बना हुआ है। जिन मैचों में जोस बटलर जल्दी आउट हो जाते है तो टीम को संभालना ही बड़ी चुनौती हो जाती है।

इस सीजन में टीम के कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) का बल्ला नहीं चल पा रहा है। ऐसे में पूरी टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप हो जाती है। कुछ मैचों में मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने टीम को संभाला है, जिसमें रियान पराग (RIYAN PARAG) और आर अश्विन (R ASHWIN) ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। टीम की प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी को लेकर किसी बड़े बदलाव की संभवना कम है।

राजस्थान रॉयल्स की अब तक सीजन में की है बेहतरीन गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी इस सीजन में बेहतर रही है। ट्रेंट बोल्ट (TERNT BOULT) को छोड़ दिया जाए तो शेष गेंदबाज युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL), आर अश्विन (R ASHWIN) व प्रसिद्ध कृष्णा (PRSIDHI KRISHAN) ने अच्छी गेंदबाजी की है। युजवेंद्र चहल ने तो एक ही मैच में 5 विकेट लेकर पर्पल कैप की होड़ में नंबर वन पर है।

इसके अलावा आर अश्विन ने नपी तुली गेंदबाजी की है। उनको युजवेंद्र चहल के इतना विकेट तो नहीं मिले हैं लेकिन वो रनों को रोकने में कामयाब रहे हैं। यही हाल युवा गेंदबाज प्रसिद्धि कृष्णा का है। युजवेंद्र चहल ने अब तक इस सीजन में 9 मैच खेलते हुए 19 विकेट लिए हैं।

यह है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन…

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, डेरिल मिचेल, शिमरॉन हेटमॉयर, रियान पराग, आर अश्विन,  ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

Tags: आईपीएल 2022, राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन,