आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच 11 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 160 रन बनाए और दिल्ली को 161 रनों का लक्ष्य दिया। डेविड वार्नर के नाबाद 52 और मिचेल मार्श के 89 रनों की पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकटों से यह मुकाबला जीत लिया।
हमारे लिए निराशाजनक रात है- दिल्ली से हार के बाद कप्तान संजू सैमसन
दिल्ली कैपिटल्स से 8 विकटों से हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने कहा-
” हमारे लिए बहुत निराशाजनक रात है। कुछ रन और कुछ विकेट कम थी। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो यह दो गति वाला विकेट था, हमें लगा कि हम 15 रन कम हैं। हमारा दुर्भाग्य था कि कुछ कैच सामने गिरे और एक स्टंप से टकराया लेकिन हमारे हाथ कुछ नहीं लगा।”
मिचेल मार्श के एलबीडब्ल्यू और शिमरॉन हेटमॉयर के बारे में बात करते हुए संजू सैमसन ने कहा-
“(मार्श के एलबीडब्ल्यू रिव्यू पर) मुझे लगा कि यह बल्ले से टकराया और पैड से कभी संपर्क नहीं किया। हार के बाद मजबूत होकर वापसी करना महत्वपूर्ण है, अगले मैच में हमारा ध्यान इसी पर रहेगा। उम्मीद है, हम जल्द ही हेटी को वापस लाएंगे।”
विकटों का ना गिरना था राजस्थान के हार का कारण
देवदत्त पडिक्कल के 48 और रविचंद्रन अश्विन के 50 रनों की मदद से राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बोर्ड पर लगाए थे। दूसरी पारी में शुरूआत अच्छी हुई थी पहले ओवर में ही ट्रेंट बोल्ट ने केएस भरत को शून्य के स्कोर पर आऊट किया था। राजस्थान की गेंदबाजी अच्छी थी लेकिन विकटों का ना गिरना दिल्ली पर दबाव नहीं बना पाया जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकटों की शानदार जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपने आप को जीवित रखा हुआ है।
