IPL 2022, RR vs DC: चेन्नई से मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत कर सकते है 3 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका

आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच 11 मई 2022 को डी वाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 14 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स 11 मैच में 10 पाइंट के साथ पांचवें नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ में दौड़ में आगे बढ़ने के लिए आज दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में कोई कमी नहीं रखेगी।
प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रहने ऋषभ पंत करेंगे ये तीन बड़े बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला था जिसमें ऋषभ पंत की टीम दिल्ली को 91 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभागों ने काफी निराश किया था। पहली पारी में चेन्नई ने 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था और दूसरी पारी में दिल्ली 117 के स्कोर पर ऑल आऊट गई थी।
अगर दिल्ली को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रहना है तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही वापसी करनी होगी। दिल्ली बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाने युवा बल्लेबाज यश धुल को केएस भारत की जगह डेब्यू करने को मौका दे सकती है। वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह पर ऑलराऊंडर ललित यादव को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी क्रम मे मुश्तफिजुर रहमान ऐनरिच नार्टिज़ की जगह वापसी करते दिख सकते है।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, यश धुल, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुश्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स से 6 विकटों से जीत के आ रही है तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से 91 रनों से हार कर आ रही है। राजस्थान की टीम दिल्ली से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है।
Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स, यश धुल, राजस्थान रॉयल्स,