रविचंद्रन अश्विन अब गेंद के साथ बल्लेबाजी में भी दिखा रहे है जलवा, बन सकते है बड़ा विकल्प
रविचंद्रन अश्विन अब गेंद के साथ बल्लेबाजी में भी दिखा रहे है जलवा, बन सकते है बड़ा विकल्प

आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS)  के बीच 11 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए है। आज हो रहे मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) राजस्थान के लिए बल्लेबाजी क्रम में तीन नंबर पर बैटिंग करने आए और बल्लेबाजी से अपना जलवा दिखा रहे है।

दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी में जलवा दिखा रहे है रविचंद्रन अश्विन

आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हो रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरी पर दोनों ही बल्लेबाज़ अच्छा स्कोर नहीं बना पाए और जल्दी आऊट हो गए। राजस्थान का पहला विकेट जोस बटलर के रूप में गिरा लेकिन जोस के विकेट से ज्यादा तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए रविचंद्रन अश्विन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

रविचंद्रन अश्विन अश्विन ने 38 गेंदों पर अपना 50 रन 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से पूरा किया। अश्विन अब गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अपना जलवा दिखा रहे है इस से पहले इसी सीजन अश्विन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 23 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 14 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स 11 मैच में 10 पाइंट के साथ पांचवें नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ में दौड़ में आगे बढ़ने के लिए आज दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में कोई कमी नहीं रखेगी।

भारत के लिए ऑलराऊंडर की भूमिका निभा सकते है अश्विन

We Can Bring The Happiness Back": What Ravichandran Ashwin Said About India Head Coach Rahul Dravid | Cricket News

भारतीय टीम जल्द ही नीली जर्सी पहनकर साऊथ अफ्रीका के साथ खेलने के लिए तैयार है। साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम जल्द ही भारत दौरे के लिए आ रही है जिसमें दोनों टीमों के बीच 5 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले जाएंगे। रविचंद्रन अश्विन जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल दिखा रहे है इस से अश्विन भारतीय टीम में ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते नजर आ सकते है।

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच 9 जून से भारत के अलग-अलग मैदानों दिल्ली, बैंगलोर, कटक, विजाग और राजकोट में टी-20 मैच खेला जाएगा जिसकी घोषणा बीसीसीआई ने पहले ही कर दी थी। भारतीय टीम ने अपना पिछला टी-20 अंतराष्ट्रीय श्रृंखला श्रीलंका के साथ खेला था जिसे भारत ने 3-0 से विजयी होकर अपने नाम किया था।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *