IPL 2022: बाकी टीमों की मेगा ऑक्शन में इन 3 बड़ी गलतियों के कारण राजस्थान रॉयल्स जीतेगी आईपीएल का यह सीजन
IPL 2022: बाकी टीमों की मेगा ऑक्शन में इन 3 बड़ी गलतियों के कारण राजस्थान रॉयल्स जीतेगी आईपीएल का यह सीजन

आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन के 58वें मुकाबले में 11 मई को संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुक़ाबला मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे के ख़िलाफ़ भिड़ती नजर आएगी। इससे पहले जब मैदान पर ये दोनों टीमें आमने सामने थी तब राजस्थान ने दिल्ली को 15 रनो से मात दी थी। जिसके बाद अब देखते है कि इस मुकाबले में दिल्ली को दोबारा हारने के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

राजस्थान रॉयल्स की नज़रे प्ले ऑफ़ की ओर

आईपीएल 2022 के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 11 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की है। जिससे राजस्थान 14 अंको के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बरक़रार है। वहीं बात करें दिल्ली कैपिटल्स की तो, डीसी 11 में से 5 मैचों में जीत के साथ प्वाइंट टेबल में पांचवें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फैन्स दिलचस्प मैच की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड भी काफी दिलचस्प है। अबतक दोनों टीमों ने आईपीएल के इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ 25 मैच खेले हैं, जिसमे दिल्ली कैपिटल्स ने 12 तो राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैचों में बाज़ी मारी है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछली बार जोस बटलर ने जड़ा था शतक

पिछली बार जब ये दोनों टीमें आमने सामने थी तब इस अंग्रेज ओपनर से पहले 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद देखते-देखते अगली 21 गेंदों में अपने शतक तक पहुंच गए। बटलर ने आईपीएल 2022 में अपना तीसरा शतक जड़ा दिया। उस मैच में बुल्टेर आउट होने से पहले 65 गेंदों में ताबड़तोड़ 116 रनों ताबड़तोड़ पारी खेल थी। जिसमें 9 छक्के और 9 चौके शामिल थे। इसी वजह से फैंस को इस बार फ़िरसे दिल्ली के ख़िलाफ़ इस मैच में बटलर से जादू की उम्मीद है।

ये रही राजस्थान रॉयल्स की पॉसिबल प्लेइंग-XI

राजस्थान रॉयल्स: 1. जोस बटलर, 2. यशस्वी जायसवाल, 3. संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), 4. रियान पराग, 5. देवदत्त पडिक्कल, 6. जेम्स नीशम / रस्सी वैन डेर डूसन, 7. आर अश्विन, 8. ट्रेंट बोल्ट, 9. प्रसिद्ध कृष्णा, 10. युजवेंद्र चहल, 11. कुलदीप सेन।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *