IPL 2022, RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में जाने कैसा रहेगा पिच का हाल, बन सकते हैं 200 रन

आईपीएल 2022 का 68वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 20 मई 2022 को ब्रेबोर्न स्टेडियम (BRABOURNE STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही प्लेऑफ के रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स इस वक्त 13 मैचों में 16 अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को लीग चरण के आखिरी मैच में हराना होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ब्रेबोर्न स्टेडियम पिच रिपोर्ट
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस सीजन का पहला मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मुकाबले खेले है जिसमें दोनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान में 2 मुकाबले खेले है जिसमें दोनों मुकाबलों में ही टीम को जीत मिली है।
इस पिच पर बॉल बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, इस पिच की विकटें गेंदबाजों के लिए बहुत हार्ड है तेज़ गेंदबाजों को यहां उतनी मदद नहीं मिलती है लेकिन स्पिनर गेंदबाजों का इस मैदान में रिकार्ड काफी अच्छा है। फ्लैट सरफेस की वजह से यहां बल्लेबाज अच्छा स्कोर बनाने में सफल रहते है।
इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहां ज्यादा मुकाबले जीते है दूसरी पारी में इस पिच की विकटें बहुत अच्छी हो जाती है जिससे चेस करने में बल्लेबाजों को बहुत मदद मिलती है। इसलिए जो भी टीम यहां टॉस जीते पहले उनको गेंदबाजी ही चुननी चाहिए।
सीएसके और राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग इलेवन
सीएसके- ऋतुराज़ गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, मोईन अली, शिवम दुबे, एन.जगदीशन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मिचल सैंटनर, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हैंगेरकर, मथिशा पथिराना, मुकेश चौधरी।
राजस्थान रॉयल्स – यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमॉयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेड मैकॉय।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, राजस्थान रायॅल्स,