IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स इस खिलाड़ी के खराब फॉर्म से है परेशान, 7.75 करोड़ का खिलाड़ी टीम पर बन गया है बोझ

By Shadab Ahmad On May 2nd, 2022
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स इस खिलाड़ी के खराब फॉर्म से है परेशान, 7.75 करोड़ का खिलाड़ी टीम पर बन गया है बोझ

राजस्थान रॉयल्स (RR) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 44वें मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुबंई इंडियंस (MI) से हार के बाद टीम अपने 9 में से 3 मैच गवां चुकी है। टीम को प्लेऑफ खेलने के लिए कम से कम 2 मैच जीतने हैं। मौजूदा समय में टीम के एक खिलाड़ी का लगातार न चलना टीम के लिए मुसीबत बना हुआ है। ऐसे में जोस बटलर के न चलने पर टीम की बल्लेबाजी पर असर पड़ रहा है।

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने बनाए हैं सिर्फ 214 रन

राजस्थान रॉयल्स के देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने इस सीजन में फैंस को निराश किया है। जोस बटलर (JOS BATTLER) के लगातार फार्म में रहने के कारण फैंस इसपर बहुत फोकस नहीं कर पा रहे हैं लेकिन जिन मैचों में जोस बटलर (JOS BATTLER) जल्दी आउट हो गए है तो राजस्थान रॉयल्स की टीम को संकट के दौर से गुजरना पड़ा है।

देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने इस सीजन में 9 पारियों में सिर्फ 2014 रन बनाए हैं। पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) इस सीजन में 23.78 की औसत से रन बना रहे हैं और अभी तक सिर्फ 1 ही अर्धशतक लगाया है। इस सीजन में उनकी स्ट्राइक रेट भी 125.88 की है।

देवदत्त पडिक्कल ने पिछले दो सीजन में की शानदार बल्लेबाजी

देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने पिछले दो सीजन में शानदार बल्लेबाजी की थी। इसी के आधार पर राजस्थान रॉयल्स (RR) की फ्रेंचाइजी ने उनको इस वर्ष 7.75 करोड़ रुपए में सलामी बल्लेबाज के रूप में लिया था लेकिन इस बार उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश है।

उन्होंने वर्ष 2020 में 473 रन व 2021 के सीजन में 411 रन बनाए थे। अब लगातार इनके फ्लॉप होने से उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना बन रही है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स (RR) को अपना अगला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स  (KKR) से दो मई को खेलना है। इस मैच में परिवर्तन की पूरी आस है। वैसे भी कोलकाता के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है।

Tags: आईपीएल 2022, देवदत्त पडिक्कल, राजस्थान रॉयल्स,