IPL 2022: रोहित शर्मा ने छक्के से तोड़ा कार का शीशा, हर्जाने के बजाय मिलेंगे 5 लाख रुपए जानिए यह सब कुछ कैसे हुआ संभव 

By Shadab Ahmad On May 7th, 2022
IPL 2022, SRH vs MI: मुंबई इंडियंस करेगी टीम में ये बड़ा बदलाव, इस युवा खिलाड़ी को मिलेगा आईपीएल में डेब्यू का मौका

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) आईपीएल (IPL) के 51वें मैच में पूरे रंग में दिखाई दिए। पहली बार मुंबई इंडियंस (MI) की ओपनिंग जोड़ी क्रिकेट खेलती हुई दिखाई दी। रोहित शर्मा ने 28 गेंद पर 43 रन की शानदार पारी खेली, हालांकि वो अर्द्धशतक बनाने से चूक गए। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके व 2 छक्के लगाए। इसमें पहला छक्के ने कार का शीशा तोड़ दिया। अब रोहित शर्मा  (ROHIT SHARMA) को कार का शीशा तोड़ने की एवज में हर्जाना नहीं बल्कि 5 लाख रुपए मिलेंगे। जानिए कैसे मिलेगी यह रकम और कहां होगी खर्च

इसलिए मिलेंगे रोहित शर्मा को 5 लाख रुपए

दरअसल रोहित शर्मा और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने गुजरात टाइटंस (GT) की के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पहले ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाया। इसी का परिणाम रहा कि पावरप्ले के 6 ओवर में  63 रन बन गए। मैच का दूसरा ओवर अल्जारी जोसेफ फेंक रहे थे, इसी दौरान बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)ने पहली 2 गेंदों पर 2 चौके जड़े और आखिरी गेंद पर छक्का लगा दिया।

यह गेंद मिडविकेट के उपर से होती हुई जाकर स्टेडियम में लगी आईपीएल के स्पांसर टाटा की कार का शीशा तोड़ दिया। इससे रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के स्कोर में 6 रन जुड़ने के साथ 5 लाख की आमदनी भी हो गई।

आखिर कार तोड़ने पर टाटा कंपनी रोहित शर्मा को क्यों देगी 5 लाख

दरअसल आईपीएल (IPL) के इस सीजन की स्पॉन्सर टाटा कंपनी है। टाटा मोटर्स ने स्टेडियम परिसर में एक कार खड़ी की है और ऐलान किया है कि जो भी बल्लेबाज स्टेडियम में खड़ी टाटा की पंच कार या बोर्ड पर छक्का मारेगा तो उसके बदले में असम के काजीरंगा नेशनल पार्क को गैंडों की देखभाल के लिए 5 लाख रुपये मिलेंगे।

इसी वजह से रोहित को मैच का पहला छक्का लगाने और कार का कांच फोड़ने के बावजूद 5 लाख रुपये मिलेंगे और वो गेंडों की देखभाल में खर्च होंगे। बता दें कि ये नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों के घर के रूप में जाना जाता है और रोहित (ROHIT SHARMA) भी एक सींग वाले गेंडों के संरक्षण करने वालों में शामिल हैं।

 

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,