IPL 2022: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर होने के बाद भी तय करेगी इन 3 टीमों की किस्मत, जानिए कैसे होगा यह खेल

IPL 2022: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर होने के बाद भी तय करेगी इन 3 टीमों की किस्मत, जानिए कैसे होगा यह खेल

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने शनिवार को आईपीएल (IPL) के 44वें मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की है। हालांकि यह जीत अब इसी सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए कोई मायने नहीं रखती लेकिन फिर भी टीम को अपनी साख बचाने के लिए बहुत बड़ी है। मुंंबई इंडियंस (MI) की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई लेकिन अपने अगले मैचों को जीत कर पॉइटंस टेबल में बड़ा उलटफेर कराने में सक्षम है। जानिए किन मुंबई इंडियंस (MI) का इन टीमों से जीत पर बिगड़ जाएगा पॉइटंस टेबल का समीकरण..

मुंबई इंडियंस के अभी बाकी हैं 5 मैच

मुंबई इंडियंंस (MI)को अभी अपने 5 मैच खेलने हैं। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) , चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है।

इसमें गुजरात टाइटंस की टीम पहले की 16 अंकों के साथ प्ले ऑफ तक पहुंच चुकी है। सनराइजर्स हैदारबाद के अभी इस सीजन में 5 मैच बाकी हैं। इसमें से 3 मैच जीतकर वो प्ले ऑफ तक पहुंच सकती है लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स से मुंबई इंडियंस की जीत इन टीमों पर भारी पड़ सकती है।

मुंबई इंडियंस की जीत इन तीनों पर पड़ सकती है भारी

मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का खेल बिगाड़ सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक सिर्फ 3 मैच जीत सकी है। उनको प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए अपने सभी मैच जीतने हैं। अगर ऐसे में मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा देती है तो उनका प्लेऑफ से बाहर होना तय है।

कुछ ऐसा ही हाल चेन्नई सुपर किंग्स का है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के पास आगे 5 मैच हैं और टीम को हर मैच जीतना है। इसके बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ खेल पाएगी। मुंबई से परास्त होने के बाद चेन्नई के पास कोई विकल्प नहीं होगा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम भी मुंबई इंडियंस (MI) से हारने के बाद संकट में फंस सकती है। हालांकि अभी उसके पास 6 मैच और 8 अंक हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *