IPL 2022: लगातार 5 हार के बाद रोहित शर्मा क्या छोड़ेगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी, इन्हें सौंप सकते हैं टीम की कप्तानी

By Shadab Ahmad On April 14th, 2022
रोहित शर्मा

आईपीएल में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के बाद अब क्या रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भी मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी छोड़ने जा रहे हैं। इस प्रकार की अटकलों को पूर्व क्रिकेटर ने हवा दे दी है। उन्होंने एक टीवी चैनल पर रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के कप्तानी छोड़ने के बाद किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) को मुंबई इंडियंस (MI) का नया कप्तान बनाए जाने की सलाह दी है। जानिए क्या है पूरा मामला…

आईपीएल 2022 में अब तक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं रोहित शर्मा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का बल्ला खामोश है। अब तक 5 मैचों में 108 रन बनाए हैं। उनका औसत मात्र 21.6 का है। माना जा रहा है कि उनपर कप्तानी का दबाव कुछ ज्यादा ही है। भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के अलावा वो मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान है। वो अपने अब तक के खेल के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

इस पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (SANJAY MANGREKAR) का मानना है कि रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जितना अच्छा भारतीय टीम में खेलते हैं उतना अच्छा आईपीएल में नहीं खेल पा रहे हैं। इससे उनका प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है और मुंबई इंडियंस (MI) इस सीजन में अपने शुरुआती 5 मैच गवांं चुकी है।

सजंय मांजरेकर ने कहा कप्तानी की जगह एंकर रोल निभाने लगते हैं रोहित शर्मा

सजंय मांजरेकर (SANJAY MANGREKAR) ने कहा कि

” किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में सबसे अच्छा योगदान दे रहे हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। इससे रोहित शर्मा (ROHIT SHARAM) पर दबाव कम होगा और बतौर बल्लेबाज खेल पाएंगे और जिम्मेदारी किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) को मिलनी चाहिए जो इंटरनेशनल क्रिकेट के बेहतरीन कप्तानों में एक हैं।

जब रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भारत के लिए खेलते हैं तो उनका प्रदर्शन शानदार होता है, क्योंकि वो अपने बारे में ज्यादा और टीम के बारे में कम सोचते हैं। आईपीएल में खेलते समय वो एंकर का रोल निभाने की कोशिश करने लगते हैं जैसा कि लखनउ सुपर जायट्ंस (LSG) के लिए केएल राहुल (KL RAHUL)और गुजरात टाइटंस (GT) के लिए हार्दिक पांडया (HARDIL PANDYA) कर रहे हैं।”

Tags: आईपीएल 2022, किरोन पोलॉर्ड, रोहित शर्मा, संजय मांजरेकर,