IPL 2022, KKR vs MI: लगातार तीसरी हार पर तिलमिलाए रोहित शर्मा ने कैमरा मैन पर निकाला गुस्सा, वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

By Shadab Ahmad On April 7th, 2022
रोहित शर्मा लगातार तीसरी हार के बाद कैमरामैन पर भड़के

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 14वें मैच में हार का मुंंह देखने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) तिलमिला उठे। उनके हार का गुस्सा आईपीएल (IPL) के कैमरामैन पर दिखा। इस गुस्से का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस के अलावा पूर्व क्रिकेटर भी मुंबई की हार का मजा ले रहे हैं।

पैट कमिंस ने छीन ली मुंबई इंडियंस की जीत

दरअसल मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) का मैच पेट कमिंस (PAT COMMINS) ने अपने आलराउंडर प्रदर्शन से एकतरफा कर दिया। जब पैट कमिंस खेलने के लिए आए तो मैच लगभग मुंबई की तरफ मुड चुका था लेकिन अगले दो ओवर में ही पूरे मैच का रूख बदल गया। पैट कमिंस ने आते ही धुंआधार बल्लेबाजी शुरू की और मात्र 15 गेंद पर ही आईपीएल (IPL) का दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक लगाकर कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को 4 ओवर पहले ही जीत दिला दी।

इससे मुंबई इंडियंस (MI ) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) गुस्से में दिखाई दिए। उन्होंने अपनी हार का गुस्सा मैच के बाद प्रजेंटेर से बाद करने पहुंचे तो दिखाई दिया। उन्होंने प्रजेंटर के सवाल पर टेक्नीशियन पर झल्ला कर आवाज तेज करने को कहा। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने टेक्नीशियन से तेज आवाज में का ” आवाज बढ़ाओ यार थोड़ा”

राेहित शर्मा ने की पैट कमिंस के खेल की तारीफ

जब रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने प्रजेंटर से बातचीत शुरू की तो उन्होंने पैट कमिंस के खेल की तारीफ की।  रोहित शर्मा ने कहा कि पैट कमिंस (PAT COMMINS) को लेकर ऐसी उम्मीद नहीं थी।  जब वो बल्लेबाजी करने आया तो हम मैच में बने हुए थे लेकिन उसने मैच का पासा पलट दिया जिसके लिए हम तैयार नहीं थे। रोहित ने कहा कि हमें अच्छा खेल दिखाना था, लेकिन टीम के खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस औसत रहा है।

बता दें कि मुबंई इंडियंस (MI) की हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात शुरू हो गई। फैंस ने मुंबई इंडियंस की हार पर तरह-तरह के कमेंट किए। वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) ने तो मुंबई का बड़ा पाव छीन लेने की बात अपने ट्वीट में कही। वहीं दूसरी ओर वसीम जाफर ने मुंबई इंडिसंय (MI) पर भी मीम शेयर किया।

यहां देखें वीडियो….

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,