IPL 2022: आईपीएल में रोहित शर्मा के फ्लॉप शो से खतरे में पड़ी उनकी कप्तानी, हार्दिक पांडया भी अब बने एक बड़े दावेदार

आईपीएल (IPL) में लगातार 8 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHRMA)पर सवाल उठने लगे हैं। टीम प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान पर पहुंच गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि मुंबई इंडियंस (MI) पहली बार आईपीएल में लगातार 8 मैच हारी है। इसके चलते फैंस के अब नए कप्तान की आस लगाने लगे हैं। सभी के दिमाग में मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व खिलाड़ी पर सब की नजर टिकी है।
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने किया है शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइटंस (GT) का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अब तक अपने 7 में 6 मैच जीते हैं और प्वाइंट टेबल में नंबर एक है। इसमें टीम के कप्तान का हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) का बेहतर प्रदर्शन रहा है। वे बल्ले के साथ गेंद से अच्छा योगदान करके टीम को जिताने का हर संभव प्रयास करते दिख रहे हैं।
अब तक हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने 6 मैचों में 295 रन का योगदान किया है। ऑरेज कैप की होड़ में नबंर वन जोस बटलर (JOS BATTLER) के बाद सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट उन्हीं का रहा है। हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने अब तक 73.75 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसके अलावा वो गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 4 विकेट भी लिए हैं।
रोहित शर्मा का आईपीएल 2022 में नहीं बना सके हैं

यह सच है कि आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) को 5 बार खिताब रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में मिला है लेकिन इस बार टीम का प्रदर्शन काफी खराब है। टीम का आईपीएल में अब तक का सबसे फ्लॉप शो देखेने को मिला है। खुद कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का बल्ला इस बार खामोश है।
अभी तक के 8 मैचों में वो कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। उन्होंने 8 मैचों में 19.13 की औसत से 158 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 41 है। उनकी बल्लेबाजी व कप्तानी के फ्लॉप हो जाने का मामला तब और गंभीर हो जाता है, जब यह देखा जाए कि वो भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान है। फैंस के मन में चल रहा है कि टीम व कप्तान का प्रदर्शन गुजरात टाइटंस के जैसा हो।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियस,