IPL 2022, KKR vs DC: कप्तान ऋषभ पंत ने इन 2 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय, सरफराज खान पर दिया बड़ा बयान

आईपीएल (IPL) का 18वां मैच कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 215 रन बनाए। जवाब में उतरी कोलकाता की टीम 171 रन बना सकी। जीत के बाद कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टीम के एक गेंदबाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अभी तक इस गेंदबाज को अभी तक मौका नहीं मिल पा रहा था।
दिल्ली कैपिटल्स ने की शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ओपनर पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) व डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले विकेट की साझेदारी में 93 रन जोड़े। पहले विकेट के रूप में पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) 29 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेविड मिलर (DAVID MILLER) व कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने 55 रन की साझेदारी की। कप्तान ऋषभ पंत ने 14 गेंद पर 27 रन बनाए।
इसके बाद ललित यादव (LALAIT YADAV) व रोवमैन पॉवेल (ROVMAN POWELL) ने जल्दी-जल्दी आउट हो गए। डेविड मिलर (DAVID MILLER) शानदार 45 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। अंत में बची कसर शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) व अक्षर पटेल (AXER PATEL)ने पूरी कर दी। बाद में गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में ही खलील अहमद (KHALIL AHMAD) ने दो विकेट ले लिए। इसके बाद कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 1-1 कर चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने में कामयाब रहे।
ऋषभ पंत ने कहा कि टॉस जीतते तो हम भी करते गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स (DC )के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने कहा कि
Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स,” यदि हम पहले टॉस जीतते तो पहले क्षेत्ररक्षण ही करते लेकिन हमने ज्यादा नहीं सोचा। एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम विपक्ष पर दबाव बनाना चाहते थे। इन परिस्थितियों में, जब ओस नहीं होती है। अगर टीमें 170-180 का स्कोर बनाती हैं तो यह अच्छा है और दबाव उतना नहीं है जितना स्कोर 200 या उससे अधिक होने पर होता है।
कुलदीप एक साल से काम कर रहा है लेकिन उसे पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं। हम उसका समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं और वह अच्छा कर रहा है। हम बल्लेबाजी में रन गति को बनाए रखना चाहते थे इसलिए अक्षर को भेजा। हम चाहते थे कि सरफराज को जल्दी न खोएंं इसलिए उसे सेफ रखा।”