IPL 2022: रिंकू सिंह ने आईपीएल तक पहुंचने के लिए उठाई हैं बड़ी मुसीबते, एक समय बीसीसीआई ने भी लगा दिया था बैन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने खुद को साबित किया है। बुधवार को लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता (KKR) के मैच के दौरान आखिरी क्षण में आतिशी पारी खेलकर उन्होंने सबका मन जीत लिया। अब उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी के बारे में जानने को उत्सुक हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अब तक रिंकू सिंह (RINKU SINGH) का क्रिकेट करियर काटों भर रहा है। यहां तक कि उन पर एक बार बीसीसीआई ने भी बैन लगा दिया था।
इस कारण रिंकू सिंह पर बीसीसीआई ने लगाया था बैन
कोलकाता नाईट राइडर्स के बैटमैन रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने वर्ष 2018-19 के सीजन में 953 रन बनाए थे। इसके बाद उनको भारत की ए टीम का सदस्य बनाया गया। इस दौरान वो श्रीलंका की ए टीम से मैच खेलने ही वाले थे कि एक दिन पूर्व उन पर बीसीसीआई ने बैन लगा दिया था। इसके बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया था।
बीसीसीआई ने उनपर बैन लगाने की वजह यह थी कि उन्होंने रमदीन टी 20 क्रिकेट दुबई में हिस्सा ले लिया था। इसकी अनुमति बीसीसीआई (BCCI) से नहीं ली थी। बीसीसीआई किसी भी विदेशी लीग में क्रिकेटरों को खेलने की अनुमति नहीं देता है। रिंकू पर यह बैन तीन महीने के लिए लगा था, उसके बाद कभी उनको बड़े मैचों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिला। इस आईपीएल में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
क्रिकेट खेलने पर मारते थे रिंकू सिंह के पिता
रिंकू सिंह के क्रिकेट का जीवन आसान नहीं था। वो बहुत ही गरीब घर में पले बढ़े। उनके पिता सिलेंडर डिलेवरी का कार्य करते थे तो उनके बड़े भाई आटो रिक्शा चलाते थे। इनके 5 भाई बहन थे। रिंकू सिंह (RINKU SINGH) पढ़ाई में भी अच्छे नहीं थे। वे 9वीं फेल हैं।उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता उनके क्रिकेट खेलने पर मारते थे। एक बार जब रिंकू सिंह ने एक मोटर साइकिल क्रिकेट में जीती तो उनके पिता ने उनको क्रिकेट खेलने पर मारने से बाज आए और बाद में उसी गाड़ी से सिलेंडर डिलेवरी करने लगे।
Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाइट राइडर्स, रिंकू सिंह,