IPL 2022, RCB vs RR: संजू सैमसन के इस खराब फैसले के कारण 4 विकेट से हारी राजस्थान रॉयल्स, लगातार दूसरा मैच जीती रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

By Aditya tiwari On April 6th, 2022
संजू सैमसन के इस खराब फैसले के कारण 4 विकेट से हारी राजस्थान रॉयल्स

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 13वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहाँ राजस्थान रॉयल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR)  की टीम नजर आई. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 4 विकेट से कर लिया. संजू सैमसन की खराब कप्तानी राजस्थान को भारी पड़ गई.

राजस्थान रॉयल्स ने दिया था 170 रनों का लक्ष्य

RCB vs RR DEVDUTT PADIKKAL CHAHAL

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत बेहद खराब रही. यशस्वी जायसवाल मात्र 4 रन ही बना सके. वहीं जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने भी नाबाद 70 रनों की पारी खेली. वहीं युवा देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने भी 37 रनों के बेहद आक्रामक पारी खेली. विराट कोहली ने अच्छा कैच पकड़ा. हालांकि कप्तान संजू सैमसन आज मात्र 8 रन जोड़कर ही पवेलियन लौट गए.

लेकिन नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे आक्रामक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने भी नाबाद 42 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए डेविड विली, वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. आरसीबी (RCB) के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) और आकाशदीप बेहद मंहगे साबित हुए थे.

संजू सैमसन की खराब कप्तानी राजस्थान को पड़ी भारी

IPL 2022 RCB vs RR SANJU SAMSON

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) को अच्छी शुरूआत मिली. कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने 29 रन तो वहीं अनुज रावत ने 26 रन बनाए. लेकिन उसके बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) मात्र 5 रन बनाए तो वहीं डेविड विली अपना खाता भी नहीं खोल पाए. शेरफेन रडरफोर्ड भी 5 रन ही जोड़ सके.

जिसके बाद शाहबाज अहमद ने 45 रन तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 34 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 4 विकेट से मैच जीता दिया. संजू सैमसन (SANJU SAMSON) की खराब कप्तानी राजस्थान को भारी पड़ गई. उन्होंने अच्छा कर रहे दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) के खिलाफ देरी से चहल को लगाया, जो टीम को भारी पड़ी. चहल ने 4 विकेट अपने नाम किया.

 

Tags: युजवेंद्र चहल, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, संजू सैमसन,
Exit mobile version